Gold And Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को थोड़ा उछाल दर्ज किया गया। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,605 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 2,13,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई। 

Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक और भी बढ़ रही है। मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज गोल्ड 10 रुपए प्रति ग्राम महंगा हुआ है, वहीं चांदी की बात करें तो इसके भाव भी बढ़े हैं। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,37,605 रुपये हो गई है। जबकि चांदी 2,13,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई। चलिए बताते हैं टॉप 10 शहरों में सोने और चांदी के क्या हैं भाव।

शहर24 कैरट/ 10 ग्राम22 कैरट /10 ग्राम18 कैरट/ 10 ग्राम
दिल्ली₹1,37,605₹1,24,960₹1,02,270
मुंबई₹1,36,160₹1,24,810₹1,02,120
कोलकाता₹1,36,160₹1,24,810₹1,02,120
चेन्नई₹1,37,140₹1,25,710₹1,04,910
बेंगलुरु₹1,36,160₹1,24,810₹1,02,120
लखनऊ₹1,36,310₹1,24,960₹1,02,270
हैदराबाद₹1,36,160₹1,24,960₹1,02,270
पटना₹1,36,210₹1,24,860₹1,02,170
अहमदाबाद₹1,36,210₹1,24,860₹1,02,170
जयपुर₹1,36,310₹1,24,960₹1,02,270

वहीं, चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,23,000 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इसके भाव 23 दिसंबर को प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। दूसरे महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी चांदी ₹2,23,000 प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी थोड़ी और महंगी है। यहां चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,31,100 हैं। चांदी में 4 हजार का उछाल देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें: चांदी हुई 2 लाख पार, Gift के लिए बजट में खरीदें 7 सिल्वर प्लेटेड जूलरी

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,230₹22,300₹2,23,000
जयपुर₹2,230₹22,300₹2,23,000
दिल्ली₹2,230₹22,300₹2,23,000
पटना₹2,230₹22,300₹2,23,000
मुंबई₹2,230₹2,230₹2,23,000
अहमदाबाद₹2,230₹22,300₹2,23,000
कोलकाता₹2,230₹22,300₹2,23,000
मेरठ₹2,230₹22,300₹2,23,000
लुधियाना₹2,230₹22,300₹2,23,000
इंदौर₹2,230₹22,300₹2,23,000

कितना ऊपर चढ़ेगा गोल्ड?

अमेरिकी अर्थशास्त्री और दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी का मानना है कि आने वाले नए साल में भी सोने के भाव में तेजी देखने को मिलेगी। 2029 तक सोने की कीमत प्रति औंस $10,000 तक पहुंच सकती है। इंडियन मार्केट की बात करें तो इस रफ्तार से यानी कि साल 2029 तक 127% की तेजी के साथ गोल्ड ₹3.00 लाख के पार पहुंच जाएगा। मतलब अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं, तो आपको भारी मुनाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: समधन के बर्थडे पर नीता अंबानी का रॉयल चार्म, पहना 60 कैरेट का रेयर ब्राजीलियन पैराइबा टूरमलीन