Latest Bangle Design in Gold: 2025 के लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार स्टाइलिश सोने के कंगन डिजाइन देखें। हल्के, फैंसी और एडजस्टेबल गोल्ड बैंगल्स की नई रेंज, जो शादी, पार्टी और रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं।

सोने के कंगन (Gold Bangles) महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। ये हर रोज पहनने के साथ शादी-पार्टी में भी खूब पहने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गोल्ड बैंगल्स खरीदना चाहती हैं तो 2025 के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जरूर जानें। आज हम आज आपको सोने के कड़ों के फैंसी डिजाइन दिखाएंगे। जिसे देख आप भी इसे बिना खरीदें नहीं रह पाएंगी। ये कड़े सुनार की दुकान पर 10-20 ग्राम में आराम से मिल जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) सोने के कंगन की डिजाइन

डेलीयूज के लिए गोल्ड कंगन में भारी भरकम डिजाइन पसंद नहीं की जाती है। आप ऐसी प्लेन वर्क पर नग लगे बैंगल्स खरीद सकती हैं। ये 8-10 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएंगे। इसमें बिल्कुल लाइट काम है जो हर ड्रेस के साथ खूबसूरत लुक देगा। यहां सोने की पत्तियों पर छोटे-छोटे फूल बने हैं। जो बहुत प्यारा और गॉर्जियस लुक दे रहे हैं।

2) सोने के कंगन की लेटेस्ट डिजाइन

डबल चूड़ी पर ये सोने के कंगन बहुत बेहतरीन लुक दे रहे हैं। यहां पर मोटिफ वर्क के साथ छोटे-छोटे नग लगे हैं। आप इसे ड्रेमेटिक और स्टाइलिश लुक के लिए खरीद सकती हैं। ऐसे कंगन 15-20 ग्राम में बनवाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

3) 2 तोला सोने के कंगन

जो महिलाएं भड़कीला लुक पसंद नहीं करती हैं तो एडजेस्टबल पैटर्न पर ऐसे कंगन खरीद सकती हैं। ऐसी डिजाइन आजकल बहुत डिमांड में हैं। ये स्टाइल के साथ कंफर्ट भी कमाल देता है। इसे वियर कर आप रानी-महारानी से कम नहीं लगेंगी। हालांकि ऐसे कंगन 2 तोला से कम के नहीं बनते हैं। अगर आप इन्हें हल्का रखती हैं तो लुक रॉयल बिल्कुल नहीं लगेगा।

4) 22K गोल्ड कंगन डिजाइन

चूड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो सिंगल गोल्ड कंगन डिजाइन बहुत शानदार लुक देगी। ये 7-10 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे चेन और एडजेस्टबल पैटर्न पर तैयार करवाया जा सकता है। आजकल ऐसे मिनिमल सोने के कड़ा डिजाइन महिलाओं के पसंदीदा बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- 2-10 ग्राम में फुल फैशन का मजा, देखें सोने के सुई धागा के लेटेस्ट डिजाइन