Changeable Bangles design: इंटरचेंजबल बैंगल सेट आजकल ट्रेडिशनल ज्वेलरी में काफी ट्रेंड में हैं। जानें चेंजेबल बैंगल्स की खासियत, डिजाइन और कैसे एक ही कड़े में अलग-अलग रंग की चूड़ियां बदलकर पहन सकते हैं।

अगर आपके पास खूब सारी कांच की चूड़ियां है लेकिन आप उन्हें अलग-अलग तरीकों से पहनना चाहती हैं, तो अपने ज्वेलरी बॉक्स में इंटरचेंजेबल कड़ा सेट ऐड कर लें। इसकी मदद से कांच की चूड़ियों को फिक्स कर सकते हैं और मन बदलने पर दूसरा चूड़ियों का सेट भी लगा सकते हैं। इंटरचेंजेबल कड़ा में गोल्डन या फिर एंटीक डिजाइन फिक्स रहता है लेकिन अंदर लगी रंगीन चूड़ियां आसानी से बदली जा सकती हैं। इसलिए आप एक ही कड़े का इस्तेमाल कर अलग-अलग सेट आसानी से तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इंटरचेंजेबल कड़ा सेट की क्या खासियत होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरचेंजबल बैंगल सेट की खासियत

इंटरचेंजबल बैंगल सेट की खासियत यह होती है कि एक ही कड़े में कई रंग की चूड़ियां आसानी से फिट की जा सकती हैं। आउटफिट के हिसाब से आप रेड, ग्रीन, मेहरून, पिंक या ब्लैक कलर की चूड़ियां इस पर बदलकर लगा सकती हैं। यह दिखने में भारी और रॉयल लगते हैं। एक ही कड़ा सेट खरीदने पर आप प्लेन कांच की चूड़ियों को भी फैशनेबल लुक दे सकती हैं। ब्राइडल से लेकर फेस्टिव ओकेजन में यह कड़ा सेट काफी खूबसूरत दिखते हैं।

और पढ़ें: Thin Mangalsutra: जेराकी मंगलसूत्र प्राइस, स्लाइट वर्क पर 7 नई डिजाइन

कैसे इस्तेमाल करें इंटरचेंजबल बैंगल सेट?

इंटरचेंजेबल बैंगल्स सेट को इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। इन कड़ों में साइड में एक छोटा सा लॉक या स्क्रू दिया होता है, जिसे खोलना है और अंदर प्लास्टिक, ग्लास या फाइबर की चूड़ी बदलनी है। फिर ऊपर का डिजाइन दोबारा लॉक कर देना है ताकि चूड़ियां गिरे नहीं। इसे आप जितनी बार चाहे उतनी बार बदल सकते हैं। इसके स्क्रू में किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। आपको ऐसे कड़ा सेट हजार से 2 हजार की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से गोल्ड, सिल्वर, कुंदन या मोती डिजाइन पसंद करें।

कौन-कौन से डिजाइन फैशन में हैं इन?

  •  फ्लोरल स्टोन वर्क कड़ा
  •  कुंदन चेंजेबल बैंगल
  •  एंटीक गोल्ड फिनिश कड़ा
  •  टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल बैंगल 
  • मोती और स्टोन वर्क कड़ा सेट

और पढ़ें: Gota Patti Thread Churi: डबल साइन करेंगे गोरे हाथ, चुनें 7 गोटा पट्टी चूड़ियों के यूनिक