Silver Jewellery For Laddu Gopal: 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं। लड्डू गोपाल को इस बार सिल्वर पायल और कड़ा पहनाएं। यहां कुछ सुंदर डिजाइंस हैं, जिन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।

Laddu Gopal Jewellery For Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घर में लड्डू गोपाल को विशेष रूप से सजाते और श्रृंगार करते हैं। आकर्षक वस्त्र, मुकुट, बंसी, मोरपंख के साथ-साथ छोटे-छोटे गहनों से भी उनका श्रृंगार किया जाता है। इनमें चांदी के पायल और कड़ा का अपना खास महत्व है। यह न केवल लड्डू गोपाल के श्रृंगार को भव्य बनाते हैं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए चांदी के पायल और कड़े के खूबसूरत डिजाइंस के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड्डू गोपाल के पायल डिजाइन

मोरपंख पायल डिजाइंस आप अपने लड्डू गोपाल के लिए ले सकते हैं। मोरपंख भगवान कृष्ण का प्रिय आभूषण है। सिल्वर मोरपंख वाली नाजुक पायल लड्डू गोपाल के पैरों की शोभा को कई गुना बढ़ा देती है। आपको इस मोरपंख पायल 1000 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

सिल्वर रत्न जड़े कड़े

लड्डू गोपाल के कड़ा डिजाइंस नन्हे-नन्हे कृत्रिम या असली रत्नों से सजे कड़े लड्डू गोपाल के हाथों को राजसी लुक देते हैं। आप अपने बाल गोपाल को कलरफुल नग वाले कड़े भी पहना सकते हैं। सिल्वर में जड़े नग के कई डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

फूल पत्ती सिल्वर पायल डिजाइंस और कड़ा

चांदी पर बारीक नक्काशी से बने फूल-पत्ती के डिजाइन पारंपरिक और आकर्षक लुक देते हैं। आप इसमें मीनाकारी डिजाइन भी ले सकते हैं। पायल और कड़ा दोनों ही आपको सुनार के दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे कस्टमाइज भी करा सकती हैं। 1000 रुपए के अंदर फूल पत्ती सिल्वर ज्वेलरी भी आपको मिल जाएंग।

इसे भी पढ़ें: 1 Gram Gold Krishna Pendants: 1 ग्राम में पहनें कृष्णा गोल्ड पेडेंट, भारी लगेगी शॉर्ट चेन

मोती वाले कड़े सिल्वर में

सफेद या रंगीन मोतियों से सजा चांदी का कड़ा कोमल और प्यारा लुक देता है। मोती जड़े कड़े आपको 200-300 रुपए में मिल जाएंगे। बता दें कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के श्रृंगार में चांदी के पायल और कड़ा का विशेष महत्व है। यह न केवल उनके श्रृंगार को पूर्णता देते हैं, बल्कि भक्ति और प्रेम का भी प्रतीक हैं।

घुंघरू सिल्वर पायल और कड़ा

छोटे-छोटे घुंघरू वाली पायल जब हिलती है तो मधुर ध्वनि पैदा होतीहै, जिससे पूरा वातावरण और भी भक्तियमंय हो जाता है। अपने बाल गोपाल को आप घुंघरू वाले सिल्वर पायल और कड़ा पहना सकती हैं। छोटे-छोटे पायल और कड़ा सिल्वर में आपको 800 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

और पढ़ें: Gopi Dress Designs for Janmashtami: जन्माष्टमी पर बन रही हैं राधा, तो ट्राई करें गोपी ड्रेस के ये 4 फैंसी डिजाइन