Tennis Bracelet For Women: बेसिक ज्वेलरी से हटकर पहनें मल्टी शेप, वेवी, फ्लोरल क्लस्टर और डबल लाइन जैसे लेटेस्ट टेनिस ब्रेसलेट डिजाइन, जो हाथों की नजाकत बढ़ाने के साथ हर अटायर पर अलग और क्लासी लुक देंगे।
जरूरी नहीं होता है कि हमेशा फैशनेबल दिखने के लिए भारी-भरकम ज्वेलरी पहनी जाए। कई बार साड़ी, सूट, फॉर्मल और यहां तक कैजुअल ड्रेस के साथ मिनिमल डिजाइन वाली जूलरी पहनकर लुक कंप्लीट किया जा सकता है। आप भी फैशन नॉर्म पर बीलीव करती हैं तो बेसिक पीस से हटकर क्लोसेट में शामिल करें, टेनिस ब्रेसलेट जो हर तरह के ओकेजन पर चार्मिंग और फेमिनिन लुक देंगे। इन्हें पहन आप प्रिसेंस डीवा से कम तो नहीं लगने वाली है। आज देखें ऐसे ही कुछ फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप विकल्प बना सकती हैं।
मल्टी शेप मिक्स टेनिस ब्रेसलेट
यह डिजाइन आपके फॉर्मल और पार्टी लुक में चार चांद लगाते हुए हटकर लगेगा। इसमें अलग-अलग शेप जैसे पियर, ओवल, मार्कीज, एमराल्ड कट के स्टोन को एक साथ खूबसूरत से सेट किया गया है। यह ब्रेसलेट सेमी रेजिड लुक में आता है, जो कलाई को रॉयल और बोल्ड चार्म देगा।

वेवी टेनिस ब्रेसलेट
बेसिक पीस से हटकर आप इस तरह का नाजुक और पतली चेन स्टाइल वाला ब्रेसलेट खरीद सकती हैं। इसमें छोटे गोल हीरों को बहुत खूबसूरत जिग-जैग या वेव पैटर्न में बनाया गया है। यह डिजाइन ट्रेंडी और डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट च्वाइस है।
ये भी पढ़ें- प्लाजो-शरारा छोड़ें, मानसून में पहनें ये 5 नायरा कट सूट, 1000 रुपये से कम में एलिगेंट लुक
फ्लोरल क्लस्टर ब्रेसलेट डिजाइन
कंगन पहनने के चार्म से छुटकारा चाहिए तो आप इस तरह का हैवी और चौड़ी डिजाइन वाला ब्रेसलेट विकल्प बना सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे नगों को मिलाकर पत्ती जैसा आकार दिया गया है, जबकि तीनों ओर लाइन में जुड़े स्टोन हाथों को भरा दिखाते हुए लग्जूरियस लुक देती है। इसे आप फेस्टिव सीजन या फिर शादी-ब्याह के मौके पर पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- हेयर कर्लिंग का आसान तरीका, अब स्ट्रेटनर से 5 मिनट में होंगे बाल कर्ल
सिंगल लाइन रोज ब्रेसलेट
जब भी बात ऑल टाइम फेवरेट ज्वेलरी की आती है सिंगल लाइन रोज ब्रेसलेट का नाम जरूर लिया जाता है। इसमें एक ही साइज के गोल हीरों को एटर्निटी पैटर्न में जोड़ा जाता है। यह दिखने में बेहद स्लीक, एलिगेंट और सिंपल ब्रेसलेट है, जिसे रोजाना या ऑफिस वियर के तौर पर भी चुना जा सकता है।
डबल लाइन बेजेल सेटिंग ब्रेसलेट
इस डिजाइन में स्टोन की डबल रो देते हुए सिल्वर प्लेटिंग की गई है। इसे प्रोसेस को ज्वेलरी की भाषा में बेजेल सेटिंग कहते हैं। यह ब्रेसलेट को एक चौड़ा, हैवी और क्लीन लुक देता है। साथ ही यह किसी भी ड्रेस पर नहीं फंसता है और हटकर लगता है।

सॉलिड स्टोन टेनिस बैंगल ब्रेसलेट
पारंपरिक चेन स्टाइल ब्रेसलेट से हटकर यह कंगन स्टाइल का स्टाइल है। इसका आधार ठोस और गोल्ड पर होता है, जबकि ऊपरी की ओर लगे बारीक चमकदार नग खूबसूरत भड़ा रहे है। इसे आप स्टैकिंग वर्जन पर पहनकर प्यारी लगेंगी।
