Naira Cut Suit Designs: रोजाना पहनने के लिए फैंसी और स्टाइलिश सलवार सूट की तलाश है तो 5 नायरा कट सूट देखें। फ्लोरल, एंब्रॉयडरी से प्रिंटेड डिजाइन वाले सलवार कमीज।

रोजाना पहनने के लिए सलवार सूट की तलाश है जो मानसून की इस चिपचिपी वाली गर्मी से राहत भी दे और देखने में भी स्टाइलिश लगे। तो प्लाजो, शरारा या पेंट से हटकर नायरा कट कुर्ती सेट को विकल्प बनाएं। यह एलीगेंट लगने के साथ डेलिकेट ग्लोइंग लुक देते हैं। इन्हें आप किसी भी ओकेजन पर बिना झिझक के पहन सकती हैं। यहां देखें, ऐसे ही कुछ फैंसी डिजाइन जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है, साथ ही खरीदने के लिए 500-1000 रु. से ज्यादा नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

फ्लोरल प्रिंट कॉटन नायरा सूट

येलो और ब्राउन कलर कॉम्बिनेशन में आने वाला यह सूट बहुत सिंपल है, जिसमें फ्लोरल फूल-पत्तियों का काम है। साथ में राउंड-स्क्वायर मिक्स नेकलाइन कमाल लगती है। इसे आप ट्राउजर-पेंट संग स्टाइल कर सकती हैं। बाजार में 400-800 रु. तक यह मिल जाएगा।

स्टाइलिंग टिप

  • सूट संग कोल्हापुरी चप्पल पहनें
  • छोटे-छोटे सिल्वर झुमके चुनें
  • बालों को खुला या सॉफ्ट कर लें

2. एंब्रॉयडरी पेस्टलर वर्क नायरा सेट

मिनिमल और सिंपल लुक के लिए आप एंब्रॉयडरी पेस्टल कलर सूट को विकल्प बना सकते हैं। यह राउंड नेकलाइन और हैवी एंब्रॉयडरी पर वर्क पर आता है. इसे आप मैचिंग स्ट्रेट पेंट संग वियर करें। बाजार में 1000 रु. तक मिलता-जुलता पैटर्न मिल जाएगा।

स्टाइलिंग टिप

  • न्यूड शेड हील्स या मोजरी पहनें
  • पर्ल स्टड वियर करें
  • बालों को हाफ अप क्लच लुक दें

ये भी पढ़ें- हेयर कर्लिंग का आसान तरीका, अब स्ट्रेटनर से 5 मिनट में होंगे बाल कर्ल

3. मरून प्रिंट नायरा सलवार कमीज

ऑल ओवर एथनिक मोटिफ और स्क्वायर नेकलाइन पर आने वाला ये सलवार कमीज बहुत की क्लासिकल और यूनिक लगता है। इसमें लंबी-लंबी आस्तीन दी गई है, जिसे आप ठंड में भी पहन सकती हैं। कंट्रास्ट लुक के लिए ऑफ व्हाइट प्लाजो कमाल लग रहा है। यह आपको नजदीकी बाजार में 900 रु. तक मिल जाएगा।

स्टाइलिंग टिप

  • सूट संग जूती पहनें
  • गोल्डन या एंटीक ज्वेलरी कैरी करें
  • हेयरडो पोनीटेल या स्ट्रेट ओपन हेयर रखें

ये भी पढ़ें- बारिश में बीज नहीं कटिंग से उगाएं पौधे, गुलाब-मोगरा से मनी प्लांट तक 35 पौधों की लिस्ट

4) फुल स्लीव नायरा कट सूट

लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना नहीं पसंद हैं तो आप फुल स्लीव नायरा कट सूट को विकल्प बना सकती हैं। इसमें बारीक डिजाइन के साथ सफेद रंग के छोटे-छोटे मोटिफ बने हैं जो स्टाइल के साथ क्लास भी कमाल की देती है। आप इसे व्हाइंट पैंट या प्लाजों पर टीमअप करें।

स्टाइलिंग टिप

  • स्क्वायर नेक फ्लॉन्ट करने के लिए ज्वेलरी न पहनें
  • कानों में हल्के या लंबे इयररिंग्स पहनें
  • ऑफ व्हाइट जूती लुक कंप्लीट करेगी

5) स्कैल्प बॉर्डर नायरा सूट डिजाइन

बारीक डिजाइन और फ्लोरल प्रिंट स्टाइल पर आने वाले नायरा सूट मॉडर्न लगते हैं। इसमें बेज बैकग्राउंड के साथ हैवी पत्तियों का फ्लोरल वर्क है। इसकी खासियत वी नेकलाइन है जो हटकर लुक देगा। इसे आप मक मोहरी वाली अफगानी या ट्यूलिप पैंट संग स्टाइल कर सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें ?

  • ट्रेंडी सिल्वर स्टड या ब्लैक बीड स्टड पहनें
  • मोजरी की बजाय ब्लॉक हील्स रखें
  • नीट हाफ पोनीटेल बनाएं