Mini Mangalsutra Designs Latest: भारी मंगलसूत्र से हटकर ये 5 मिनी मंगलसूत्र डिजाइन देखें। साड़ी, सूट, ऑफिस वियर और वेस्टर्न ड्रेस के साथ इन्हें कैसे स्टाइल करें, जानें।
अगर ऐसा मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं जो गले पर ज्यादा भारी भी न लगे और हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर जाए तो आप सही जगह आईं हैं। यहां देखें, ऑफिस से लेकर कजरी तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर एथनिक-वेस्टर्न हर आउटफिट पर जंचने वाले Mini Mangalsutra Designs, जो ओवरऑल फैशन एलिवेट कर देंगे।
1 ) सॉलिटायर डायमंड मिनी मंगलसूत्र
सिंपल,सोबर और एलिटेंग फैशन के लिए आप इस तरह का सॉलिटायर Diamond Mangalsutra खरीद सकती हैं। इसमें बारीक काले मोतियों की नाजुक नेच के साथ खूबसूरत राउंड लॉकेट लगा हुआ है।आप इसे वेस्टर्न ड्रेस, ऑफिस या फिर कॉटन साड़ी-सूट संग पहन सकती हैं। अगर इसे पहन रही हैं तो मैचिंग स्टड स्टाइल को ग्रेसफुल बनाएंगे।

2) गोल्ड चेन बीडेड मिनी मंगलसूत्र
यह डिजाइन मॉडर्न ट्विस्ट और स्टेटलुक का परपेक्ट टच देता है। इसमें बीच-बीच में खूबसूरत गोल्ड बीड्स और काले मोतियों का शानदार कॉम्बिनेशन है। वहीं, सेंटरपीस में स्टाइलिश कर्व्ड फ्रेम में स्टोन को स्पार्कलिंग पैटर्न लगाया है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल साड़ियों, सूट संग बहुत ही रिच लुक लगता है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर आम्रपाली दुबे के ये मेकअप लुक बढ़ाएंगे खूबसूरती
3) सर्कुलर रिंग स्टाइल मंगलसूत्र
काले मोतियों के बिना मंगलसूत्र का अंदाज अधूरा है। आप भी बारीक बीड्स और क्लासिक चेन के साथ इसे खरीद सकती हैं। बीच-बीच में गोल्डन मोतियों और स्टोन की डिटेलिंग सुंदरता बढ़ा रही है। वहीं यह अट्रेक्टिव पेंडेंट संग आता है, जिसके बीच में लाल रंग का स्टोन लगा हुआ है। यह सोबर-ग्रेसफुल डिजाइन है जो ऑफिस-फेस्टिव वियर के लिए क्लासी च्वाइस है।

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर उम्र को दीजिए मात, जादू चलाएंगी मनीषा कोइराला सी साड़ियां
4) फ्लोरल मंगलसूत्र डिजाइन
फेमिनिन अर्ज को रीक्रिएट करते हुए फ्लोरल डयमंड मंगलसूत्र खरीदें। यह बेहद स्टाइलिश और डेलिकेट पीस है। चेन में खूबसूरत गोल्डन -काले मोतियों को बहुत ही प्यारे पैटर्न में पिरोया गया है। जबकि बीच में फ्लोरल आकार का पेंडेंट लगा हुआ है। यह फेस्टिव सीजन, ऑफ शोल्डर ड्रेस और साड़ी-सूट संग सूटेबल लगेगा।
5) सेंटर डायमंड गोल्ड मंगलसूत्र

आजकल मॉडर्न ब्राइड्स को ज्यादा भड़कीली डिजाइन की बजाय सादगी और क्लासी का मिश्रण वाली डिजाइन्स ज्यादा भा रही हैं। इसमें सेंटर डायमंड लगा हुआ है, जिसके चारों ओर छोटे-छोटे स्टोन की लेयर हैं जो प्रीमियम-लग्जरी लुक देती है। काले मोती वाली चेन सुंदर लग रही है। इस मिनी मंगलसूत्र को बिना सोच रोजाना-ऑफिस, कैजुअल और आउटिंग पर पहना जा सकता है।
किन कपड़ों के साथ पहनें मिनी मंगलसूत्र ?
- ऑफिस वियर मंगलसूत्र की तलाश है सॉलिटायर-सर्कुलर डिजाइन चुनें, जो कुर्ती-फॉर्मल पर जंचती है।
- बीडेड-फ्लोरल डिजाइन थोड़ी हैवी होती है इसलिए इसे एथनिक कपड़ों पर फ्लॉन्ट करें।
- वेस्टर्न ड्रेस के लिए स्लीक चेन वाले मंगलसूत्र बेस्ट च्वाइस है।

मिनी मंगलसूत्र को पहनें कैसे ?
अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इसे किस तरह से स्टाइल करें तो ऑफिस लुक में मैचिंग Small Stud संग पहनें। वहीं एथनिक वियर पर इन्हें आप छोटे-छोटे गोल्ड इयररिंग्स संग स्टाइल करें। अगर मंगलसूत्र हाईलाइट करना है तो ज्वेलरी मिनिमल रखें।
मंगलसूत्र खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप पहली बार मंगलसूत्र खरीदने जा रही हैं तो केवल डिजाइन नहीं मजबूती पर ध्यान दें। रोजाना पहनने के लिए अक्सर ऐसे पैटर्न देखें जो जल्दी टूटे नहीं है। इसके अलावा, मजबूती, साइज और फिनिशिंग का खासा ख्याल रखें।
