Moon Earrings for Women: वट सावित्री व्रत शादी के बाद पहली बार रखने जा रही हैं, सुहागन लुक में चार चांद लगाने के लिए साड़ी-लहंगे के साथ पहनें 2026 के ट्रेंडी मून इयररिंग्स। यहां देखें 300-500रु की रेंज में लेटेस्ट डिजाइन विद स्टाइलिंग टिप्स।

Moon Earrings Latest Designs: वट सावित्री व्रत इस बार 16 मई को मनाया जाएगा। शादी के बाद पहली बार पतिदेव की लंबी उम्र के लिए उपवास रखने वाली हैं तो सोलह श्रृंगार भी खास होना चाहिए। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं शादी का जोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं लेकिन आप परंपरा में फैशन का तड़का लगाते हुए साड़ी-लहंगा संग मून स्टाइल इयररिंग्स वियर करें, जो न वर्सेटाइल लगते हैं बल्कि आउटफिट में जान डाल देते हैं। यहां देखें ऐसी 6 वैरायटीज जो भले जरकन नग पर हैं लेकिन वाइब असल डायमंड जैसी देती हैं।

रोज गोल्ड मून स्टार इयररिंग्स

सुहाग की खूबसूरती में यूनिवर्स जोड़ते हुए Rose Gold Earrings खरीद सकती हैं। यह डिजाइन खासकर उन लेडीज के लिए है जो मिनिमल और चिक स्टाइल पसंद करती हैं। इसमें रोज गोल्ड फिनिश के साथ बारीक जरकन-अमेरिकन डायमंड लग्जरी और एलिगेंट लुक देते हैं। आप पूजा में प्लेन बनारसी, शिफॉन या फिर साटन साड़ी पहन रही हैं तो इन इयररिंग्स को चुनना बेस्ट च्वाइस है। लोकल मार्केट या ऑनलाइन जैसे अमेजन-मीशो पर 150-350रु के बीच आसानी से मिल जाएंगे।

सिल्वर नग लॉन्ग मून इयररिंग्स

Long Earrings की यह डिजाइन स्टेटमेंट पीस है, जो वट सावित्री पर आपका लुक कंप्लीट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसमें सिल्वर फिनिश के साथ लंबी चेन लटकन दी गई है जो फेस को स्लिमिंग इफेक्ट देते हुए मॉडर्न बनाती है। चूंकि ये थोड़े हैवी और लंबे हैं जिस वजह से कीमत भी 500रु तक जा सकती है। अगर इसे वियर कर रही हैं तो हेयरस्टाइल जूड़ा ही रखें तभी इयररिंग्स डिटेलिंग फ्लॉन्ट होगी।

ये भी पढ़ें- Gold Earrings Price: मदर्स डे पर गिफ्ट करें हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स के 5 डिजाइन

क्रिस्टल मून पर्ल डैंगलर्स

यह डिजाइन कानों को विंटेज वाइब विद मॉडर्न चार्म देगा। इसमें चांद के साथ मोतियों की चेन और स्टार्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन एलॉबरेट लुक देता है। आप भी पड़ोसियों को जलाते हुए टाइमलेस ब्यूटी क्वीन दिखना चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। यह इयरिंग एवरग्रीन डिजाइन है, जिसे आप लहंगे, साड़ी, इंडो-वेस्टर्न गाउन या वेस्टर्न ड्रेस संग वियर स्टनिंग दिख सकती हैं।

इंटरलॉकिंग मून इयररिंग्स

White Moon Earring बहुत ही आर्टिस्टिक और कंटेंप्रेररी डिजाइन वाला है। इसमें फुल मून को एक दूसरे से जोड़कर इंटरलॉकिंग पैटर्न दिया है, बीच में लगे क्रिस्टल सितारे लुक कंप्लीट कर रहे हैं। अगर आप स्पार्की और कैची लुक चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। यह डिजाइन उन वुमन्स के लिए बेस्ट है जो यूनिक और ट्रेंड सेटिंग ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन 200-450रु तक इसे खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Waste Bottle Craft: कबाड़ से फूलदान ! घर पर बनाएं DIY बोतल वास

सिल्वर स्नोफ्लैक मून डस्ट इय़ररिंग्स

वट सावित्री आउटफिट में फेमिनिन अर्ज जोड़ने के लिए यह बहुत ही डिटेलिंग इयररिंग्स है, जो मून विद स्नौफ्लैक डिजाइन पर आते हैं। साथ में लगे छोटे पर्पल स्टोन और नीचे लटकती चेन इसे ग्रेड लुक देते हैं। आप रेडिएंट और फेरीकोर स्टाइल पसंद करती हैं तो इसे खरीदें। यह सिल्वर या वाइन कलर साड़ी पर कमाल की खूबसूरती देंगे।

डुअल मून नार्डिक इयररिंग्स

कानों को बोल्ड और स्पोसिकेटेड लुक देते हुए आप डुअल मून इयररिंग्स खरीद सकती हैं। यह काफी स्ट्रक्चल और स्लीक पीस है जो मॉडर्न वर्किंग वुमन को फैशन फॉरवर्ड लुक देगी। इन्हें इंडो वेस्टर्न ड्रेस से हर साड़ी के साथ पहना जा सकता है।