Kids Silver Bangle Fancy Design: जन्माष्टमी पर बच्चों के राधा-कृष्ण लुक को खास बनाएं सिल्वर बैंगल्स के खूबसूरत डिजाइन से। घुंघरू, हार्ट लटकन, रंगीन नग और डबल लेयर कंगन के आइडियाज यहां जानें।

Silver Bangle Idea for Janmashtami: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घरों में छोटे बच्चों को राधा या कृष्ण के रूप में सजाया जाता है। बच्चों को सुंदर पोशाक के साथ फैंसी ज्वेलरी भी पहनाई जाती है। सजने के बाद बच्चों का भोला रूप और भी आकर्षक लगता है।अगर आप भी इस जन्माष्टमी में अपने बच्चे को राधा या कृष्ण के रूप में सजा रही हैं, तो उन्हें सिल्वर बैंगल्स के फैंसी डिजाइन पहना सकती हैं। आईए जानते हैं किस तरह के सिल्वर बैंगल्स हाथों में खूब जचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्माष्टमी में पहनाएं घुंगरू सिल्वर बैंगल्स

सुनार की दुकान में आपको बेबी गर्ल या बेबी बॉय के लिए कॉमन सिल्वर बैंगल्स मिल जाएंगे। ऐसे बैंगल्स में आपको हैवी घुंघरू वर्क मिलेगा, जो कि छोटे बच्चों के हाथों में बेहद खूबसूरत दिखता है। घुंघरू बैंगल्स में इसकी आवाज ही आकर्षण का केंद्र होती है। अगर आपको झंकार पसंद है, तो जन्माष्टमी में अपने बच्चों को चांदी की घुंघरू वाले कंगन जरूर पहनाएं। आप चाहे तो कम घुंघरू वाले कंगन भी चुन सकती हैं।

हार्ट लटकन बॉल डिजाइन कंगन 

अगर बच्चे को ज्यादा घुंघरू वाले कंगन नहीं पहना रही हैं, तो आप बॉल डिजाइन के कंगन भी चुन सकती हैं। ऐसे कंगन में आपको थोड़ी सी लटकन या फिर हार्ट डिजाइन की लटकन मिल जाएगी। बच्चों के हल्के हाथों में हैवी के बजाय हल्के कंगन पहनाएं। इससे भी उनका जन्माष्टमी लुक खूब जंचेगा।

और पढ़ें: Baby Kada Payal Design: भांजी की छठी में दें खास तोहफा, 2 हजार में खरीद लें

कुंदन से सजे कंगन कम ब्रेसलेट

चांदी के कंगन में अगर डिफरेंट कलर का वर्क चाहिए, तो घुंघरू या बॉल डिजाइन छोड़कर आप रंगीन नग वाले चांदी के कंगन भी बच्चों के लिए खरीद सकती हैं। ऐसे कंगन में आपको रंग के साथ घुंघरू भी मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से जन्माष्टमी में बच्चों के लिए कंगन खरीदें और उन्हें सजाकर पर्व को खूबसूरत बनाएं। 

डबल लेयर कंगन डिजाइन 

जन्माष्टमी में चांदी के मोटे कंगन खरीदने के आप डबल लेयर चांदी के कंगन खरीद सकती हैं। ऐसे कंगन में पतले तार को घुमा कर दो राउंड का फैंसी लुक तैयार किया जाता है। जिसमें आपको मोती से लगाकर बॉल लटकन तक मिल जाएंगी। यह भी दिखने में काफी फैंसी लगाते हैं।

और पढ़ें: आर्टिफिशियल बिछिया की फैंसी डिजाइन, त्योहारों में पांव दिखेंगे सुंदर