Oxidised Jewellery Set Trend New Year: साल 2026 में भी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी जेन जेड और अल्फा की पसंद बनेगी। गोल्ड महंगा होने की वजह से लड़कियों का रुझान ऑक्सीजाइज्ड नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट की तरफ बढ़ेगा।

साल 2025 में सोने के दाम इतने बढ़े कि गोल्ड ज्वेलरी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई। इसी वजह से महिलाओं का रुझान सिल्वर और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा। खासतौर पर अल्फा और जेन Z की दिलचस्पी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में देखने को मिली। बोहो और फंकी लुक पसंद करने वाली इस जनरेशन ने इसे जमकर खरीदा। यही वजह है कि 2026 में भी यह ट्रेंड बरकरार रहने वाला है। मार्केट में लगातार ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की यूनिक डिजाइंस लॉन्च हो रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ डिजाइंस, जो नए साल में भी लड़कियों के गले, हाथों और कानों की शोभा बढ़ाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंकी ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस

साल 2026 में चंकी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस का ट्रेंड रहेगा। कुर्ती, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ लड़कियां अलग-अलग तरह के छोटे-बड़े चंकी नेकलेस ट्राई करके एस्थेटिक लुक पाएंगी। कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर प्रोफेशनल वर्ल्ड में काम करने वाली महिलाओं के बीच ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस की खरीदारी बढ़ सकती है।

ऑक्सिडाइज्ड कड़ा और चूड़ियां

शीशे की चूड़ियों की जगह ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां ट्रेंड में रहेंगी। जालीदार, कुंदन और मीनाकारी वर्क कड़े भी लड़कियों की ज्वेलरी बॉक्स में शामिल होंगी। ये सिंगल हैंड में भी स्टाइलिश लगते हैं।

स्टेटमेंट इयरकफ, झुमके और स्टड्स

ऑक्सीडाइज्ड में स्टेटमेंट इयरकफ, झुमके और स्ट्डस के ढ़ेरों डिजाइंस मौजूद है। सिल्वर और गोल्ड दोनों डिजाइंस के ऊपर ये भारी पड़ रहे हैं। डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक में इसे खूब पहना जा रहा है और ये हर आउटफिट के साथ सूट करते हैं।

ऑक्सीडाइज्ड कड़ा एंड ब्रेसलेट स्टाइल पायल

ट्रेडिशनल पायल की जगह ऑक्सीडाइज्ड कड़ा और ब्रेसलेट स्टाइल पायल मार्केट में धूम मचा रहे हैं। साल 2026 में एथनिक लुक की जान बनेगी। फ्यूजन आउटफिट्स के साथ भी ये खूब जचती हैं।

मिनिमल ऑक्सिडाइज्ड ब्रेसलेट

ऑफिस वियर के लिए सिंपल और स्लिम ऑक्सिडाइज्ड ब्रेसलेट खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें घड़ी के साथ पहनना नया ट्रेंड बन चुका है। ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट मार्केट साल 2026 में तेजी से फैलने की उम्मीद है।

और पढ़ें: स्टड से लेकर चेन तक, यंग गर्ल्स पर 2025 में Silver ज्वेलरी का रहा खुमार

फ्यूजन ऑक्सीडाइज्ड रिंग्स

खास मौके के लिए ऑक्सीडाइज्ड फ्यूजन रिंग्स भी लड़कियों की पसंद की लिस्ट में शामिल है। बड़े साइज की ऑक्सीडाइज्ड रिंग्स साड़ी और सूट के साथ काफी खूबसूरत लगती है।

इसे भी पढ़ें: Lightweight Jewellery: महंगी नहीं, समझदारी से चुनें डेली वियर गोल्ड ज्वेलरी