Artificial Mangalsutra under 1,000: 1,000 रुपये के अंदर कौन-से आर्टिफिशियल मंगलसूत्र सबसे अच्छे हैं? डेली वियर के लिए किस तरह के आर्टिफिशियल मंगलसूत्र चुनें? बजट फ्रेंडली मंगलसूत्र में कौन-से डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
सोने सी चमक वाले मंगलसूत्र देखकर शायद आपको लगता होगा कि यह काफी महंगे मिलते होंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मार्केट से लेकर ऑनलाइन तक ₹1000 के अंदर सोने जैसी चमक वाले आर्टिफिशियल मंगलसूत्र सस्ते दामों में मिल जाएंगे। यह मंगलसूत्र डेली वेयर के लिए अच्छे ऑप्शन होते हैं। इसमें आप ज्यादा काले मोती से लगाकर कम काले मोती वाले मंगलसूत्र चुन सकती हैं। ये इतने बेहतरीन होते हैं कि इनकी चमक भी नहीं जाती और पार्टी फंक्शन से लेकर किसी खास मौके में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में, जो आपको बेहद खूबसूरत दिखाएंगे।

ब्लैक बीड्स चेन मंगलसूत्र

हल्की डिजाइन में ब्लैक बीड्स वाले मंगलसूत्र इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। आपको ऐसे मंगलसूत्र हजार रु से कम की कीमत में मिल जाएंगे। यह डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाता है और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। ऑफिस व रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी इन्हें चुना जा सकता है।
और पढ़ें: Mirror Bangles: मिरर वर्क चूड़ी सेट कलाई को देंगी निखार, देंखे 6 डिजाइंस
कुंदन वर्क मंगलसूत्र

कम दाम में चमकदार मंगलसूत्र चाहिए, तो आप कुंदन वर्क वाले मंगलसूत्र खरीद सकते हैं।इसमें काले मोती के साथ चेन डिजाइन और हल्का सा कुंदन वर्क भी मिल जाएगा। वहीं बड़े साइज के कुंदन मंगलसूत्र काफी हैवी दिखते हैं। आप अपनी चॉइस से छोटे या बड़े साइज के कुंदन चुन सकते हैं। ऐसे मंगलसूत्र भी आसानी से 1000 रुपए के अंदर ऑनलाइन मिल जाएंगे।
लॉन्ग चेन मंगलसूत्र

हजार रुपए के अंदर आपको बड़े डिजाइन वाले मंगलसूत्र मिल जाएंगे, जिनमें पेंडेंट का डिजाइन भी बड़ा होता है। ऐसे मंगलसूत्र में काले मोती का वर्क ज्यादा होता है। आप चाहे तो इसमें रंगीन मोती भी चुन सकती हैं, जो कि देखने में काफी सोबर लगते हैं। अगर ऐसे में आप लॉन्ग चेन मंगलसूत्र खरीदेंगे, तो इसका बजट बढ़ जाएगा।
हार्ट शेप पेंडेंट मंगलसूत्र
हार्ट शेप पेंडेंट मंगलसूत्र नई नवेली दुल्हनों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हार्ट शेप पेंडेंट के साथ चेन या ब्लैक बीड्स डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह डिजाइन देखने में स्टाइलिश लगते हैं और कम दाम में मिल भी जाते हैं।
और पढ़ें: सस्ता और सुंदर ! रजवाड़ी वर्क पर जर्मन सिल्वर चटाई पायल
