रुबी रिंग क्यों होती है इतनी खास? पत्नी के लिए देखें 6 खूबसूरत कलेक्शन
अगर आप अपनी पत्नी के लिए एक खास और यादगार गिफ्ट की तलाश में हैं, तो रुबी रिंग बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस लेख में रुबी रिंग की खासियत के साथ 6 खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन बताए गए हैं, जो हर मौके पर आपकी वाइफ के लुक में रॉयल टच जोड़ देंगे।

Ruby Ring Collection: अगर आप अपनी पत्नी के लिए ऐसा गिफ्ट तलाश रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ हमेशा यादगार भी रहे, तो रुबी रिंग एक शानदार विकल्प हो सकती है। गहरे लाल रंग वाला रुबी (माणिक) अपनी आकर्षक चमक और रॉयल लुक के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह सालों से महिलाओं की पसंदीदा जेमस्टोन ज्वेलरी में शामिल है। चाहे शादी की सालगिरह हो, जन्मदिन हो या कोई खास मौका, रुबी रिंग आपके प्यार और सम्मान को खास अंदाज में जाहिर करती है। आइए जानते हैं रुबी रिंग की खासियत और देखते हैं 6 खूबसूरत डिजाइन, जो आपकी वाइफ के लिए बेहतरीन गिफ्ट बन सकते हैं।

क्लासिक सॉलिटेयर रुबी रिंग
अगर आपकी पत्नी सिंपल लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो सॉलिटेयर रुबी रिंग बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बीच में लगा बड़ा रुबी स्टोन पूरी रिंग की खूबसूरती बढ़ा देता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
डायमंड और रुबी कॉम्बिनेशन रिंग
रुबी और डायमंड का मेल बेहद रॉयल और लग्जरी लुक देता है। लाल रुबी के चारों ओर जड़े छोटे-छोटे डायमंड रिंग की चमक को कई गुना बढ़ा देते हैं। यह डिजाइन खास अवसरों और पार्टी वियर के लिए शानदार माना जाता है और गिफ्ट के तौर पर भी काफी पसंद किया जाता है।
फ्लोरल डिजाइन रुबी रिंग
फूलों से प्रेरित फ्लोरल पैटर्न वाली रुबी रिंग महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें रुबी स्टोन को पंखुड़ियों जैसी सेटिंग में लगाया जाता है, जिससे रिंग बेहद नाजुक और आकर्षक दिखाई देती है। यह डिजाइन रोजाना पहनने के साथ-साथ त्योहारों पर भी खूबसूरत लगता है।
ये भी पढ़ें- Tennis Bracelet Designs: रोजाना से पार्टी तक चार चांद लगाएंगे 6 फैंसी टेनिस ब्रेसलेट
विंटेज एंटीक रुबी रिंग
अगर आपकी पत्नी को ट्रेडिशनल और रॉयल ज्वेलरी पसंद है, तो एंटीक स्टाइल रुबी रिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें बारीक नक्काशी और क्लासिक फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे बेहद खास बनाती है। साड़ी और एथनिक आउटफिट्स के साथ इसका लुक और भी निखर जाता है।
हेलो स्टाइल रुबी रिंग
हेलो डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें सेंटर में लगा रुबी स्टोन चारों तरफ छोटे डायमंड या स्टोन से घिरा होता है, जिससे रिंग अधिक बड़ी और चमकदार दिखाई देती है। यह डिजाइन मॉडर्न महिलाओं की पहली पसंद बन चुका है और हर खास मौके पर स्टाइलिश लुक देता है।
ये भी पढ़ें- Golden Kada Design: गोल्डन कड़ा की 5 लेटेस्ट डिजाइन, सावन की चूड़ियों के लिए चुनें पसंद की पीस