Bangles Designs: हरियाली तीज आने वाली है, ऐसे में सुहागन महिलाएं अपने श्रृंगार की तैयारियों में जुट गई हैं। सोलह श्रृंगार में चूड़ियों का भी खास महत्व होता है। इस बार आप स्टोन वर्क वाली चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं।
Stone Work Bangles Designs: महिलाओं का श्रृंगार तब तक अधूरा माना जाता है, जब तक उनके हाथों में चूड़ियां खनकती नहीं। हरियाली तीज एक खास अवसर होता है, जब सुहागन महिलाएं सज-धज कर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में नए ड्रेस के साथ-साथ चूड़ियां भी खास तौर पर खरीदी जाती हैं। इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई 2024 को है। अगर आप बाजार जाकर चूड़ी खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो स्टोन वर्क डिजाइंस जरूर देखें। यहां हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत कलेक्शन दिखा रहे हैं, जिन्हें आप इस बार ट्राई कर सकती हैं।

स्टोन वर्क कांच की चूड़ी डिजाइंस
कांच की चूड़ियों का ट्रेंड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसमें कई वैरायटी मिलती हैं, लेकिन सबसे पॉपुलर डिजाइन है स्टोन से सजी हुई चूड़ियां। इन चूड़ियों को पूरी तरह स्टोन वर्क से कवर किया जाता है। ये हर कलर में बाजार में मौजूद हैं। आप अपनी साड़ी के रंग के अनुसार मैचिंग चूड़ियां चुन सकती हैं। आगे-पीछे कंगन जोड़कर इन्हें एक खूबसूरत ट्रेडिशनल टच भी दिया जा सकता है।
ग्रीन स्टोन वर्क चूड़ी
सावन में हरी चूड़ियां पहनने का विशेष महत्व होता है। इस बार आप स्टोन से सजी हुई ग्रीन चूड़ियां खरीद सकती हैं। ऐसी चूड़ियों के डिजाइंस आपको बाजार में करीब 100 रुपये दर्जन में आसानी से मिल जाएंगे। आप इनमें बीच-बीच में व्हाइट या रेड बैंगल्स मिलाकर एक स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
स्टोन वर्क बैंगल्स डिजाइन

कलरफुल स्टोन से सजे बैंगल्स हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अगर आपको बहुत सारी चूड़ियां पहनने का शौक नहीं है, तो आप स्टोन वर्क वाले इस तरह के बैंगल्स डिजाइंस चुन सकती हैं। साड़ी या सूट के साथ इन्हें दो-दो के पेयर में भी पहना जा सकता है। ये आपको एक क्लासिक और एलीगेंट लुक देने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:Emerald: एमरॉल्ड पहनते ही बदल जाती है किस्मत, खरीदते वक्त असली-नकली की ऐसे करें पहचान

व्हाइट स्टोन चूड़ी डिजाइंस
अगर आपको पूरी चूड़ी पर स्टोन वर्क पसंद नहीं है, तो आप मेटल चूड़ियां ले सकती हैं जिनमें हल्का स्टोन वर्क हो। इन्हें आप अपनी साधारण चूड़ियों के बीच-बीच में डालकर स्टाइल कर सकती हैं। ये लुक भी काफी प्यारा और एथनिक लगता है।
और पढ़ें:Green Stone Mangalsutra: ग्रीन स्टोन मंगलसूत्र के गोल्ड डिजाइन, सावन में लगेंगे सुंदर
स्टोन वर्क चूड़ी सेट की कीमत कितनी होती है?
-अगर आप स्टोन वर्क वाली कांच की चूड़ियां खरीदती हैं, तो एक दर्जन चूड़ियां आपको 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगी।
-वहीं, अगर आप मेटल में स्टोन वर्क डिजाइन खोज रही हैं, तो वे भी लगभग 150 रुपये प्रति दर्जन के अंदर आ जाएंगी।
