सुई धागा इयररिंग्स के लेटेस्ट न्यू डिजाइन देखें । फ्लोरल टॉप्स से लेकर डायमंड वर्क तक। डेलीवियर, ऑफिस, पार्टी और फंक्शन के लिए परफेक्ट इयररिंग्स जो हर महिला पर सूट करेंगे।

Sui Dhaaga Earrings: सोने के झुमके और बालियां हर मैरिड महिला के पास होती हैं। फंक्शन-पार्टी में इन्हें अक्सर कैरी किया जाता है। यदि आप भी वहीं पुरानी डिजाइन पहनकर बोर चुकी हैं और इयररिंग्स बदलवाने की सोच रही हैं तो फैशन के अनुसार क्लासी दिखने के लिए देखें सुई धागा इयररिंग्स के खूबसूरत डिजाइन।

सुई धागा की डिजाइन

View post on Instagram
 

फ्लोरल टॉप्स और चेन के साथ आने वाले ये सुई धागा की डिजाइन डेलीवियर की लिए बेस्ट है। ऑफिस में फॉर्मल लुक से लेकर किटी पार्टी तक लटकन वाले इयररिंग्स पहनें जा सकते हैं। ये लाइटवेट होने के साथ कानों में दर्द भी नहीं देगा। सुनार की दुकान पर 5-10 ग्राम में मिलती-जुलती डिजाइन मिल जाएगी।

सुई धागा डिजाइन फोटो

View post on Instagram
 

आप लंबे इयररिंग्स पसंद करती हैं तो ट्रेडिशनल स्टाइल में आने वाले इस सुई धागा इयररिंग्स को विकल्प बना सकती हैं, ये मॉडर्न और ट्रेंडी लुक के लिए बढ़िया विकल्प है। इसे हर रोज नहीं लेकिन पार्टी-फंक्शन में साड़ी-लहंगा संग स्टाइल किया जा सकता है। ऐसे इयररिंग्स हर उम्र की महिलाओं पर प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें-  नवरात्रि 2025 में दिखेंगी रूप की रानी, साड़ी-सूट संग पहनें लॉन्ग झुमका डिजाइन

ट्रेंडी सुई धागा की फैंसी डिजाइन

View post on Instagram
 

बजट की टेंशन नहीं है तो आप सुई धागा गोल्ड+डायमंड वर्क पर चुनें। यहां मंडला आर्ट पर डायमंड क्रिस्टल लगे हैं। इसे खास तो तरह की लटकन चेन बना रही है। यदि आप कुछ अलग लेना चाहती हैं तो ये बढ़िया विकल्प बन जाएगा, हालांकि ये नॉर्मल इयररिंग्स के मुकाबले महंगा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Jitiya Locket Designs: जितिया पर पहनें ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन जो निखारेंगे आपका लुक

हार्ट शेप सुई धागा

View post on Instagram
 

महिलाओं को हार्ट शेप डिजाइन भी बहुत पसंद आती है। एक तो ये कभी फैशन से बाहर नहीं होते हैं और कानों को भड़कीला लुक भी देता है। फोटो में लटकन स्टाइल ये इयररिंग्स बहुत प्यारे लग रहे हैं। आप भी 4 से 5 ग्राम में ऐसी डिजाइन तैयार करवा सकती हैं। न्यूली मैरिड हैं तो डेली वियर के लिए ये बढ़िया विकल्प बन सकते हैं।