- Home
- Lifestyle
- Kanuti Earring Design: कनौटी इयररिंग की फैंसी डिजाइन, साड़ी-लहंगे के साथ लगेगी फर्स्ट ग्लास
Kanuti Earring Design: कनौटी इयररिंग की फैंसी डिजाइन, साड़ी-लहंगे के साथ लगेगी फर्स्ट ग्लास
Kanuti Earring Design: साड़ी, लहंगे और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ रॉयल लुक पाने के लिए देखें लेटेस्ट कनौटी इयररिंग डिजाइन। कुंदन, मीनाकारी, ऑक्सीडाइज्ड और गोल्ड फिनिश स्टाइल हर फेस्टिवल, शादी और पार्टी में आपके लुक को बनाएंगे सबसे खास।

ट्रेडिशनल आउटफिट की खूबसूरती केवल साड़ी या लहंगे से नहीं, बल्कि सही ज्वेलरी से भी बढ़ती है। इन दिनों कनौटी इयररिंग डिजाइन फिर से फैशन में लौट आए हैं और महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। ये इयररिंग्स कान के ऊपरी हिस्से को भी स्टाइलिश लुक देते हैं, जिससे पूरा लुक रॉयल और एलिगेंट नजर आता है। शादी, तीज, करवा चौथ, हल्दी, मेहंदी या किसी भी पारंपरिक समारोह में कनौटी इयररिंग्स आपके लुक को अलग पहचान देने का काम करते हैं।

बिना झुमके वाली कनौटी
बिना झुमके वाली कनौटी की ये डिजाइन बंगाली और मराठी दोनों डिजाइन में मिल जाएगी। आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं या फिर महाराष्ट्र या फिर बंगाल से ले सकते हैं। बंगाली या मराठी डिजाइन में ये बिना झुमके वाली कनौटी इयररिंग क्लासी और रॉयल लुक देगी और ये पहनने में बहुत शानदार लगती है।
इसे भी पढ़ें- ओवरसाइज बिछिया के फैंसी डिजाइन, लंबी उंगलियां दिखेंगी क्लासी
बंगाली डिजाइन में कनौटी
बंगाली डिजाइन में कनौटी इयररिंग की ये डिजाइन आपको आसानी से हर कहीं नहीं मिलेगी। अगर आपको यूनिक और बारीक कारीगरी वाला काम चाहिए तो आप इस तरह की बंगाली डिजाइन में कनौटी ले सकते हैं। कनौटी की ये डिजाइन झुमके के साथ और बिना झुमके के साथ आएगी।
जड़ाऊ कनौटी इयररिंग
प्योर ट्रेडिशनल और रॉयल लुक में इयररिंग चाहिए तो आप इस तरह कनौटी इयररिंग ले सकते हैं। इसमें स्टोन, और कुंदन दोनों का जड़ाऊ काम है, जो कान की खूबसूरती और एलिगेंस दोनों को बढ़ाती है। यहां कनौटी इयररिंग की दो डिजाइन है, जिसमें इयर चेन का भी लुक मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस पहनने के लिए चाहिए एलिगेंट जूलरी? ₹500 में देखें ट्रेंडी कलेक्शन
मोर डिजाइन कनौटी इयररिंग
मोर डिजाइन में कनौटी इयररिंग की ये सुंदर डिजाइन एवरग्रीन और स्टाइलिश है। इस तरह की इयररिंग कानों की ब्यूटी और एलिगेंस दोनों को बढ़ाएगी। आप इस तरह की कनौटी इयररिंग आर्टिफिशियल या फिर गोल्ड दोनों में ले सकते हैं। ये झुमके के साथ और बिना झुमके साथ मिल जाएगी आप अपने पसंद के हिसाब से ले सकते हैं।
टेंपल स्टाइल में कनौटी
टेंपल डिजाइन में कनौटी इयररिंग की डिजाइन सिंपल, सोबर और स्टाइलिश है। इसमें बारीक, मोती और स्टोन का काम है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। आपको इसमें गोल्डन या फिर एंटीक पॉलिश ले सकते हैं, जो आपको ट्रेंडीशनल और स्टाइलिश लुक देगी।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.