20 Minute Full Home Cleaning Tips: अचानक मेहमान आने वाले हैं? सिर्फ 20 मिनट में घर को साफ और फ्रेश दिखाने के लिए अपनाएं ये 5 इंस्टेंट क्लीनिंग टिप्स। डिक्लटरिंग, किचन-बाथरूम क्विक क्लीन और फ्रेशनिंग से घर तुरंत प्रेजेंटेबल बनाएं।
Quick House Cleaning Hacks: अचानक मेहमानों के आने की खबर मिलते ही सबसे पहले दिमाग में घर की सफाई का ख्याल आता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सही प्लानिंग और स्मार्ट ट्रिक्स से आप सिर्फ 20 मिनट में पूरे घर को फ्रेश और प्रेजेंटेबल बना सकते हैं। जरूरी नहीं कि हर कोना चमकाएं-बस उन जगहों पर फोकस करें जो सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं। यहां जानिए इंस्टेंट क्लीनिंग के 5 आसान स्टेप्स।

पहले करें ‘डिक्लटर क्लीनिंग’ (5 मिनट)
सबसे पहले ड्रॉइंग रूम और एंट्रेंस एरिया को देखें। इधर-उधर फैली चीजें जैसे अखबार, खिलौने, कपड़े या खाली बोतलें तुरंत एक टोकरी में डाल दें। कुशन सीधा करें, सेंटर टेबल साफ करें और सोफा कवर झाड़ लें। जितना कम सामान दिखाई देगा, घर उतना साफ लगेगा।
किचन को दें इंस्टेंट फ्रेश लुक (5 मिनट)
- मेहमान अक्सर किचन तक जरूर पहुंचते हैं।
- सिंक में रखे बर्तन तुरंत धो लें या एक टब में छिपा दें।
- काउंटर को गीले कपड़े से पोंछ लें।
- गैस स्टोव पर जमा दाग को झटपट वाइप करें।
- डस्टबिन खाली करें या ढक्कन बंद रखें।
- किचन में हल्की सी खुशबू के लिए नींबू के छिलके उबाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- झट से साफ होगा बिखरा हुआ घर ! बस अपनाएं ये 5 Cleaning Tips
बाथरूम की क्विक क्लीनिंग (4 मिनट)
- बाथरूम को साफ दिखाना बेहद जरूरी है।
- वॉशबेसिन और नल को टिश्यू या कपड़े से पोंछ लें।
- टॉयलेट सीट पर क्लीनर स्प्रे कर दें।
- नया या साफ तौलिया टांग दें।
- हैंडवॉश और टिश्यू पेपर सही जगह रखें।
- सिर्फ इन छोटी चीजों से बाथरूम फ्रेश दिखेगा।
फर्श और डस्टिंग का फास्ट राउंड (4 मिनट)
पूरे घर में झाड़ू लगाने की बजाय उन जगहों पर फोकस करें जहां मेहमान बैठेंगे। जल्दी से झाड़ू या वैक्यूम चला लें। टेबल, टीवी यूनिट और शेल्फ पर हल्की डस्टिंग करें। अगर समय कम हो तो सिर्फ दिखाई देने वाले हिस्से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: टूथपेस्ट में मिलाएं ये 2 चीज, चिपचिपे काले पूजा के तेल-घी वाले कंटेनर चमकेंगे चकाचक
लास्ट टच- खुशबू और लाइटिंग (2 मिनट)
कमरे की खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें। रूम फ्रेशनर स्प्रे करें या अगरबत्ती/सुगंधित कैंडल जला दें। हल्की रोशनी और सलीके से रखी चीजें घर को तुरंत वेलकमिंग लुक देती हैं।
