Anant Chaturdashi Wishes 2026: अनंत चतुर्दशी पर अपनों को भेजें खूबसूरत शुभकामना संदेश। और Quotes, Shayari और भगवान विष्णु के श्लोक की लिस्ट देखें यहां।

Anant Chaturdashi Wishes 2026 in Hindi: इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। अगर आप भी इस पावन दिन पर परिवारजनों, दोस्तों को विश करना चाहते हैं तो यहां अनंत चतुर्दशी की खूबसूरत विश, शुभकामना संदेश, Quotes, Shayari और Shlok दिए गए हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

अनंत चतुर्दशी शुभकामना संदेश

  • अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। ‌ अनंत शुभकामनाएं।
  • अनंत के समान सुख और खुशियों से आपका जीवन भर जाए। आपको और आपके परिवार को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • भगवान विष्णु आपकी हर मनोकामना पूरी करें और जीवन को खुशियों से भर दें। अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।
  • भक्ति और आस्था से भरा यह पावन दिन आपके घर में सुख समृद्धि लेकर आए। अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई।
  • विष्णु भगवान का आशीर्वाद हमेशा आप पर और आपके परिवार पर बना रहे। शुभ अनंत चतुर्दशी।

अनंत चतुर्दशी कोट्स

  • जहां आस्था होती है, वहां भगवान का आशीर्वाद जरूर होता है। अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।
  • भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में खुशियों का सिलसिला कभी खत्म ना हो और यूं ही हंसते मुस्कुराते रहे।
  • विश्वास की डोर थाम कर भगवान की भक्ति करें, जीवन में सुख और शांति अपने आप आएगी।
  • अनंत का अर्थ है जिसका कोई अंत नहीं, इस तरह आपके जीवन में खुशियों का भी कभी अंत न हो।
  • मन में भक्ति, घर में शांति और जीवन में समृद्धि यही है अनंत चतुर्दशी का आशीर्वाद।

अनंत चतुर्दशी शायरी

  • भक्ति की ज्योति मन में जलाएं, विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाएं
  • सुख समृद्धि से भर जाए जीवन, आओ मिलकर अनंत चतुर्दशी मनाएं।
  • हर दुख आपसे दूर हो जाए, खुशियों से जीवन भर जाए
  • अनंत भगवान की कृपा से आपका हर सपना पूरा हो जाए।
  • आस्था की डोर कभी न टूटे, खुशियों का साथ कभी ना छूटे
  • अनंत भगवान की कृपा रही ऐसी, जीवन में कोई कमी ना रहे जैसी।
  • विष्णु भगवान का आशीष मिले, हर पल खुशियों का साथ मिले
  • जीवन में आए सुख समृद्धि, हर कदम पर सफलता मिले।
  • श्रद्धा से सिर झुकाएं, विष्णु भगवान का ध्यान लगाएं
  • जीवन में सुख शांति पाएं, अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।

अनंत चतुर्दशी पर पढ़ें श्लोक

  • ओम अनन्ताय नमा।
  • अनंत संसार महासुमुद्रे, मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव
  • अनन्तरूपे विनियोजयस्व, ह्यनन्तसूत्राय नमो नमस्ते।
  • ओम नमो भागवेत वासुदेवाय
  • अनंत संसार महासुमुद्रे, मग्नम सम्भ्युद्धर वासुदेव
  • अनन्तरूपे विनियोजयस्व, ह्यनन्तसूत्राय नमो नमस्ते।
  • शान्ताकारम भुजगशयनम पद्मनाभम सुरेशम।
  • विश्वाधारम गगनसद्दशम मेघवर्णम शुभाड्यम।
  • ओम विष्णवे नमा ।
  • ओम अनन्ताय नमा
  • ओम श्रीधराय नमा।