राजस्थानी रॉयल्टी से प्रेरित अंगी ब्लाउज, साड़ी या लहंगे को देता है शाही टच। गोटा पट्टी, सिल्क, प्लंजिंग नेकलाइन जैसे डिज़ाइन्स में उपलब्ध। हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत।

अंगी ब्लाउज राजस्थान की पारंपरिक और रॉयल पोशाक से प्रेरित एक खास ब्लाउज डिज़ाइन है। इसे पहनने से आपकी साड़ी या लहंगा लुक को न केवल एथनिक टच मिलता है, बल्कि इसमें शाही ठाठ और क्लास भी शामिल हो जाता है। बता दें कि ये रॉयल अंगी ब्लाउज राजस्थान के राजघरानों और ठाकुर परिवार में अंगी को शाही और गरिमामयी वस्त्र माना जाता है। अंगी को पुरुष और महिला दोनों ही पहनती हैं, जिसमें पुरुषों के अंगी को अचकन या अंगी कुर्ता कहा जाता है, वहीं महिला इसे साड़ी और लहंगा के साथ खुद को रॉयल लुक देती हैं। नीचे अंगी ब्लाउज डिज़ाइन की जानकारी दी गई है:

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंगी ब्लाउज क्यों पहनें?

  • देता है रिच, ट्रेडिशनल और रॉयल लुक
  • हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगता है
  • मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक में बैलेंस लाता है
  • शादी, फंक्शन, करवा चौथ, या फेस्टिवल पर परफेक्ट चॉइस

1. गोटा पट्टी अंगी ब्लाउज (Gota Patti Angi Blouse)

  • यह ब्लाउज पारंपरिक गोटा पट्टी वर्क से सजा है, जिसे हाथों से ब्लाउज में सजाया गया है।
  • अंगी ब्लाउज के लिए सिल्क बेस पर गोटा का काम हुआ है।
  • यह ब्लाउज किसी भी सिंपल साड़ी और लहंगा को फेस्टिव और रॉयल बना देता है।
  • शादी, तीज-त्योहार, कॉकटेल नाइट पर इस तरह के रॉयल अंगी ब्लाउज को पहन सकते हैं।

2. सिल्क अंगी ब्लाउज (Silk Angi Blouse)

  • शुद्ध बनारसी या रॉ सिल्क से बना अंगी ब्लाउज बेहद रिच और ग्रेसफुल दिखता है।
  • इसमें अक्सर प्लंजिंग नेक, थ्री-फोर्थ स्लीव्स है, जिसमें खूबसूरत गोल्डन गोटा पट्टी का काम है।
  • हैवी कांजीवरम या बनारसी साड़ी के साथ पहनें।
  • रॉयल लुक के लिए अंग ब्लाउज के साथ पारंपरिक कुंदन ज्वेलरी और कमरबंद कैरी कर सकते हैं।

3. प्लंजिंग नेकलाइन अंगी ब्लाउज (Plunging Neckline Angi Blouse)

  • मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट फ्यूजन है ये डिज़ाइन।
  • डीप फ्रंट नेक है जो इसे फेमिनिन लुक दे रहा है।
  • यह ब्लाउज जॉर्जेट या नेट की साड़ी के साथ पहना जाए तो स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखता है।
  • इसे स्टेटमेंट नेकलेस या हैवी चोकर के साथ पेयर करें।

4. क्लासिक राजपूती अंगी ब्लाउज (Traditional Angi Blouse)

  • इसमें सामने बटन पैनल, बॉर्डर पर गोटा/सिलाई और थ्री फोर्थ स्लीव का डिजाइन है।
  • मटका सिल्क फैब्रिक इस ब्लाउज में सिक्वेंस का काम है जो चोली को खूबसूरत लुक दे रहा है।
  • राजसी स्टाइल: इसे पगड़ी या बंधेज/बांधनी साड़ी के साथ पहनें।