Ankush Bahuguna makeup: मेकअप आर्टिस्ट अंकुश बहुगुणा ने कोल्हापुरी महिला का शानदार मेकओवर किया। कलर करेक्शन से निखरा चेहरा और खूबसूरत आई मेकअप ने लुक में चार चांद लगा दिए।
इंस्टाग्राम रील्स में आपने एक से बढ़कर एक मेकअप के वीडियो देखे होंगे। कुछ रील्स पल भर के लिए हैरत में डाल देती हैं। अगर कोई साधारण सी महिला का मेकओवर हो जाए और वह एकदम से मॉर्डन दिखे, तो मुंह से मेकअप आर्टिस्ट के लिए तारीफ ही निकलेगी। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां मेकअप आर्टिस्ट अंकुश बहुगुणा कोल्हापुर की एक महिला का मेकअप करते दिख रहे हैं। कलर कलेक्शन के बाद महिला का चेहरा बिल्कुल बदल जाता है। अब इस वीडियो को देख फैंस मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ कर रहे हैं। आपको बताते चले कि जिस महिला का मेकअप किया जा रहा है, वह सोनाली हैं और खुद बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट है।आइए जानते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट अंकुश ने मेकअप के दौरान किन खास बातों का ध्यान रखा।
कलर करेक्शन है अहम
सांवली या डीप स्किन टोन पर कलर करेक्शन का मकसद स्किन को गोरा दिखाना नहीं, बल्कि चेहरे पर मौजूद असमान रंगत, डार्क एरिया और पिगमेंटेशन को बैलेंस करना होता है। अंकुश ने सोनाली के मेकअप के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा। मेकअप आर्टिस्ट ने आंखों के नीचे, मुंह के आसपास, नाक के किनारों और माथे पर कलर करेक्टर का यूज किया। रंग के हिसाब से पीच, ऑरेंज या रेड-ऑरेंज टोन का यूज किया गया। साथ ही सही सही कलर करेक्शन के लिए हल्के के बजाय स्किन से मैच करते हुए फाउंडेशन का भी यूज किया।
और पढ़ें: कजरी तीज 2026 पर लगाएं लोटस मेहंदी, सिंपल से हैवी तक ये डिजाइन हैं कमाल
ब्लू आई मेकअप ने किया कमाल
मेकअप आर्टिस्ट अंकुश ने आई मेकअप बोल्ड और ड्रामेटिक रखा। रॉयल ब्लू शेड के साथ ऊपर क्रीज लाइन की तरफ हल्के ब्राउन टोन के साथ बहुत अच्छे से ब्लेंड किया गया है।पलकों के बीच में मैटेलिक शिमर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आंखों पर 'हेलो आइज' इफेक्ट आ रहा है। ऐसा ग्लैम स्मोकी आई मेकअप पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इवनिंग इवेंट्स के लिए ऐसा मेकअप परफेक्ट दिखेगा।
और पढ़ें: Phoolon Wali Rakhi: रक्षाबंधन में फूलों से बनाएं ईको फ्रेंडली राखी, 20 Min में हो जाएगी तैयार
