MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Home Decor Tips: घर को दें राजस्थानी शाही अंदाज, अपनाएं ये 5 खूबसूरत डेकोर आइडियाज

Home Decor Tips: घर को दें राजस्थानी शाही अंदाज, अपनाएं ये 5 खूबसूरत डेकोर आइडियाज

Rajasthani Home Decor Ideas: घर को राजस्थानी शाही लुक देने के लिए कौन-कौन से डेकोर आइटम शामिल किए जा सकते हैं? राजस्थानी टेक्सटाइल्स का उपयोग घर की सजावट में किन-किन तरीकों से किया जा सकता है? नक्काशीदार फर्नीचर घर की खूबसूरती कैसे बढ़ाते हैं? 

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jun 11 2026, 06:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini AI

Rajasthani Home Decor Ideas: घर को राजस्थानी शाही लुक देने के लिए कौन-कौन से डेकोर आइटम शामिल किए जा सकते हैं? राजस्थानी टेक्सटाइल्स का उपयोग घर की सजावट में किन-किन तरीकों से किया जा सकता है? झरोखा और नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर घर की खूबसूरती कैसे बढ़ाते हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Gemini AI

राजस्थानी टेक्सटाइल से सजाएं घर

राजस्थान के बगरू प्रिंट, सांगानेरी प्रिंट, बंधनी और मिरर वर्क वाले कपड़े अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। आप इनका इस्तेमाल कुशन कवर, बेडशीट, पर्दों, टेबल रनर और सोफा कवर में कर सकते हैं। इन रंग-बिरंगे और हस्तनिर्मित कपड़ों से घर में ट्रेडिशनली खूबसूरती बढ़ती है।

36
Image Credit : Gemini AI

पारंपरिक लाइटिंग से जोड़ें शाही एहसास

घर की सजावट में लाइटिंग का अहम रोल होता है। राजस्थानी स्टाइल के लालटेन, झूमर, पीतल के लैंप और रंगीन कांच वाली पेंडेंट लाइट्स घर को महलों जैसा शानदार लुक देते हैं। शाम के समय बालकनी या कमरे के किसी कोने में पारंपरिक लालटेन रखने से घर का माहौल और भी खूबसूरत बन जाता है।

46
Image Credit : Gemini AI

दीवारों पर लगाएं राजस्थानी कला

खाली दीवारों को सजाने के लिए राजस्थानी पेंटिंग्स बेहतरीन विकल्प हैं। आप शाही जुलूस, लोक नृत्य, ऊंट, हाथी या राजस्थानी संस्कृति को दर्शाने वाली पेंटिंग्स लगा सकते हैं। इसके अलावा मिनिएचर आर्ट, हैंड-पेंटेड प्लेट्स और पारंपरिक वॉल हैंगिंग्स भी घर को अलग पहचान देती हैं।

56
Image Credit : Gemini AI

नक्काशीदार लकड़ी के फर्नीचर चुनें

राजस्थानी डेकोर की सबसे खास पहचान है खूबसूरत नक्काशी वाला लकड़ी का फर्नीचर। आप घर में हैंडक्राफ्टेड सोफा, सेंटर टेबल, कैबिनेट, दीवान या झरोखा स्टाइल मिरर शामिल कर सकते हैं। गहरे रंग की लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी घर को शाही और क्लासिक लुक देती है।

और पढ़ें: राजस्थानी एंटिक कड़ा के 7 नए डिजाइन्स, ₹500 में मिलेगी सोने सी चमक

66
Image Credit : Gemini AI

झरोखा और मिरर डेकोर से बढ़ाएं खूबसूरती

राजस्थानी वास्तुकला में झरोखों का विशेष महत्व है। लकड़ी के झरोखा फ्रेम वाले शीशे घर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसके साथ बड़े एंटीक मिरर और नक्काशीदार फ्रेम वाले शीशे कमरे को रॉयल  लुक देते हैं।

और पढ़ें: Curtain Design New: नो वाशिंग, नो मेंटेनेंस ! सालों-साल चलेंगे ये बैंबू पर्दे

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved