How to make a bird feeder at home: गर्मियों में पक्षियों के लिए बालकनी या छत पर बनाएं DIY बर्ड फीडर, जो परिंदों की भूख मिटाने के साथ घर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। आप भी एस्थेटिक लुक के लिए इन 5 ऑप्शन को ट्राय कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में इंसानों से ज्यादा बुरा हाल पक्षियों का होता है। सूरज की तपिश में खाना ढूंढना आसान नहीं है। हालांकि, आपकी बालकनी, खिड़की पर टंगा छोटा सा बर्ड फीडर (Small Bird Feeder) परिंदों की प्यास बुझाने के साथ भूख मिटा सकता है। साथ ही आपके आशियाने को नया और क्रिएटिव लुक देगा। यहां देखें कुछ ऐसे आइडियाज जो कम समय में घर को नया और कलरफुल लुक देंगे।
बर्ड फीडर DIY आइडियाज
तस्वीर में दो अलग-अलग तरह के टिन कैन बर्ड फीडर दिखाएं गए हैं, जो किचन में रखे मसालों के डिब्बों से आसानी बनाएं जा सकते हैं। आप छोटे-छोटे 6 डिब्बों को हैगिंग पैटर्न में लगाकर लकड़ी के टुकड़े में इसे वर्टिकली लगा दें। इसमें अंदर की ओर लकड़ी भी रखी है, जिसमें पक्षी आसानी से बैठ सकते हैं। यह घर को क्लासी-कूल लुक देने के लिए बेस्ट है, साथ ही आप इसे हर मौसम में यूज कर पाएंगे।

ओपन एयर बर्ड फीडर
स्टैगर्ड डिजाइन में ये बर्ड फीडर बनाने के लिए तीन अलग-अलग डिब्बों का इस्तेमाल किया गया है, जो एक सफेद रंग के वुडन ब्लॉक से अटैच हैं। इसमें बॉक्स ऊपर-नीचे करके लगाए गए हैं जो सिंपल होकर भी यूनिक लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें- Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली
कोकोनेट शेल बर्ड फीडर

पुराने नारियल के खोल को अच्छे से पाख करें और इन पर ड्रिल कर छेद कर ऊपर की ओर टांग दें। जूट की रस्सी को इन होल्स में पिरोकर हैगिंग स्ट्रक्चर तैयार करें। फीडिंग के लिए बाजार, दाना या फलों का मिश्रण डालें। अब इसे कमरे की बाहर वाली बालकनी में लटका दें।
ये भी पढ़ें-Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका
आयरन बॉक्स, प्लास्टिक बोतल फीडर

Bird Feeder Ideas समझ नहीं आ रहे हैं तो सबसे पहले एक पुराना बिस्किट का टिन डिब्ब लें। बॉक्स-ढक्कन में ड्रिल से छेदक पेंच से आपस में जोड़ दें। टांगने के लिए हुक या लकड़ी के छोटे टुकड़े का यूज करें। आप चाहें तो रस्सी भी लगा सकते हैं। अब निचले हिस्से में अनाज के साथ सीड्स भर दें। ये बर्ड फीडर बगीचे, बालकनी से छत के लिए परफेक्ट है।
