- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 10 PHOTOS: इस प्रोड्सूर के घर लगा सितारों का मेला, नई दुल्हन तापसी पर भारी पड़ी अमीषा -मौनी
10 PHOTOS: इस प्रोड्सूर के घर लगा सितारों का मेला, नई दुल्हन तापसी पर भारी पड़ी अमीषा -मौनी
11 अप्रैल की रात फेमस प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश पंडित की रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा। इस पार्टी में शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए। आइए देखते हैं मौनी रॉय से लेकर तापसी पन्नू तक का लुक।

फेमस प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश की वेडिंग रिसेप्शन सेरेमनी में शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारे पहुंचे। किंग खान ब्लैक सूट-पैंट में डैसिंग लुक दे रहे थे।

रोनित रॉय अपनी पत्नी नीलम के साथ पार्टी में पहुंचे। उनकी पत्नी कांजीवरम साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। वहीं नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ नजर आएं।
भूमि पेडनेकर का रिसेप्शन में कयामत लुक सामने आया।ऑफ शोल्डर पर्ल से सजे ब्लाउज में वो दिखीं। ब्लैक साड़ी का पल्लू उन्होंने सीधा रखा था।
बॉलीवुड के कई सितारों में अदा शर्मा भी शामिल थी। उन्होंने लाइम कलर का शरारा सूॉट पहना था। सिंपल मेकअप और हाईलाइट हेयर में कमाल की लग रही थीं।
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन तापसी पन्नू भी रिसेप्शन में दिखीं। लाल साड़ी और मिनिमल मेकअप में वो काफी सिंपल नजर आईं। उन्होंने रेड चूड़ी पहनी थीं।
पूनम ढिल्लन और श्रिया सरन भी साड़ी में रिसेप्शन में पहुंची। ट्रांसपेरेंट साड़ी में अजय देवगन की ऑन स्क्रीन वाइफ हसीन लग रही थीं। वहीं सिल्क की साड़ी में पूनम ट्रेडिशनल लुक दे रही थीं।
अमिषा पटेल पिंक लहंगा और डीप नेक चोली में नजर आईं। उनका लुक सब पर पड़ भारी पड़ रहा था। वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सीक्वेंस साड़ी में अपने पति विक्की जैन के साथ पोज देती दिखीं।
टीवी की अनुपमा येलो साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी में नजर आईं। वहीं गौहर खान रेड कलर का लहंगा पहनी नजर आईं। दोनों का मिनिमल मेकअप लुक उनके ड्रेस को कंप्लीमेंट कर रहे थे।
हैवी एंब्रॉयडरी कुर्ती और प्लाजो में शिल्पा शेट्टी ब्लू कारपेट पर पहुंची। उनका लुक बहुत ही सुंदर लग रहा था।
प्रोड्यूसर आनंद पंडित की रिसेप्शन में अभिषेक बच्चन अकेले ही पहुंचे। इसके अलावा भी कई सितारे अपने पार्टनर के साथ पार्टी में शिरकत की।
और पढ़ें:
NMACC में नीता अंबानी का जलवा, पैठनी से लेकर तसर सिल्क साड़ी में दिखीं
Navratri Day 4: कुष्मांडा का मिलेगा दुलार, पहनें 7 चटक नारंगी साड़ी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.