Brothers Day Gift Ideas under 500Rs: अगर आप 500 रुपए में Brothers Day पर भाई को खुश करना चाहती हैं, तो ये budget-friendly gift ideas कम कीमत में भी प्यार और केयर दिखाने का शानदार तरीका हो सकते हैं।
24 मई ब्रदर्स डे (ब्रदर्स डे) भाई को स्पेशल फील कराने का अच्छा मौका होता है। लेकिन भाई को खुश करने के लिए हमेशा महंगा गिफ्ट देना जरूरी नहीं होता। अगर आपका बजट 500 रुपये के आसपास है, तब भी आप ऐसा सोच-समझकर गिफ्ट चुन सकते हैं, जिसे देखकर भाई खुश हो जाए। आजकल मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह कई ऐसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन मिल जाते हैं, जो उपयोगी होने के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि क्या दें, तो ये 6 ब्रदर्स डे गिफ्ट आइडिया ट्राई कर सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड कॉफी मग
अगर आपके भाई को चाय या कॉफी पीने का शौक है, तो कस्टमाइज्ड कॉफी मग शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें फनी कोट, बचपन की फोटो या भाई का निकनेम प्रिंट करवा सकते हैं। यह कम बजट में भी पर्सनल टच वाला गिफ्ट लग सकता है।
और पढ़ें - Stool Design Furniture: स्टूल कम टेबल फर्नीचर, सिंगल रूम के लिए 6 मिनी टेबल

मिनी ग्रूमिंग किट
अगर आपका भाई ग्रूमिंग पसंद करता है, तो मिनी ग्रूमिंग किट अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें फेस वॉश, बियर्ड ऑयल, पॉकेट कॉम्ब या मिनी परफ्यूम जैसी चीजें ऐड किए जा सकते हैं। यह उपयोगी भी रहेगा और बजट में भी आ सकता है।
मोबाइल स्टैंड या गैजेट ऑर्गनाइजर
अगर भाई गैजेट्स का शौकीन है, तो मोबाइल स्टैंड, केबल ऑर्गनाइज़र या डेस्क ऑर्गनाइज़र शानदार आइडिया हो सकता है। पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम या गेमिंग सेटअप में यह काफी काम आ सकता है।
और पढ़ें - Garden Swing Ideas: गार्डन के लिए 5 झूला डिजाइन, कम बजट में घर को दें रिच लुक

कस्टम फोटो फ्रेम
अगर आप इमोशनल टच देना चाहती हैं, तो भाई-बहन की फोटो वाला फ्रेम शानदार लग सकता है। इसमें बचपन की यादें जोड़कर ब्रदर्स डे को और स्पेशल बनाया जा सकता है।
वॉलेट या कार्ड होल्डर
सिंपल वॉलेट या कार्ड होल्डर भी प्रैक्टिकल गिफ्ट हो सकता है। आजकल 300–500 रुपये के अंदर स्लीक और स्टाइलिश डिज़ाइन आसानी से मिल जाते हैं। डेली यूज़ में आने की वजह से भाई इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता है।

चॉकलेट और स्नैक बॉक्स
अगर आपका भाई खाने-पीने का शौकीन है, तो पसंदीदा चॉकलेट और स्नैक्स का मिनी हैंपर बनाकर गिफ्ट दें। कम बजट में भी यह सोच-समझकर और मजेदार गिफ्ट लग सकता है।
