Colorful Plastic Chairs: कम बजट में घर को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं? जानिए प्लास्टिक की 5 कलरफुल चेयर डिजाइनों के बारे में, जो आरामदायक होने के साथ आपके लिविंग रूम, बालकनी और गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ाएंगी।
जरूरी नहीं है कि घर में फर्नीचर के रूप में हमेशा लकड़ी या प्लाईवुड का इस्तेमाल किया जाए। आप प्लास्टिक के भी बेहतरीन ऑप्शन चुन सकते हैं। हर घर में चेयर की जरूरत जरूर पड़ती है। बालकनी से लगाकर लिविंग रूम या बेडरूम में कुर्सी इस्तेमाल किया जाता है। आप लकड़ी की भारी कुर्सी के बजाय प्लास्टिक की कलरफुल कुर्सियां बजट में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की ट्रेंडी खास कुर्सियों के बारे में, जिसमें आपको विभिन्न रंग मिल जाएंगे।
खरीदे प्लास्टिक की आर्म चेयर

आप प्लास्टिक में विभिन्न रंग की दोनों तरफ हैंडल वाली कुर्सियां खरीद सकते हैं। इसे लिविंग रूम, बालकनी या फिर गार्डन में रखें। प्लास्टिक की आर्म चेयर काफी आरामदायक होती हैं और इसमें हाथ रखकर आसानी से बैठा जा सकता है।
आर्मलेस चेयर के बेहतरीन डिजाइन
अगर आपके पास स्पेस कम है लेकिन उस स्थान में कुर्सी रखना है, तो आप कंपैक्ट चेयर में बिना हैंडल वाला ऑप्शन चुन सकते हैं। डायनिंग एरिया से लगाकर कैफे या फिर छोटे कमरे के लिए ऐसी कुर्सियां बहुत अच्छी मानी जाती हैं।
स्टैकेबल प्लास्टिक चेयर

अगर आपके पास एक ही कमरे में कई कुर्सियों की जरूरत है और स्पेस भी कम है, तो आपको इसके लिए स्टैकेबल प्लास्टिक चेयर की जरूरत है। यह चेयर कम जगह में आसानी से स्टोर की जा सकती हैं और पार्टी से लगाकर किसी फंक्शन या फिर स्टूडेंट को पढ़ाने के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं।
मोल्डेड डिजाइनर प्लास्टिक चेयर
मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन की प्लास्टिक चेयर चाहिए, तो आप लिविंग रूम, स्टडी रूम, कैफे और होम डेकोर के लिए मोल्डेड डिजाइनर प्लास्टिक चेयर यूज कर सकते हैं।
और पढ़ें: बालों में हर महीने लगाती हैं मेहंदी? न करें ये 4 गलतियां वरना होगा बुरा असर
कैफे स्टाइल प्लास्टिक चेयर
बिना आर्मरेस्ट या पतले आर्मरेस्ट के साथ उपलब्ध कैफे स्टाइल प्लास्टिक चेयर दिखने में काफी फैंसी लगती हैं और सिंपल लुक को भी खास बना देंगी। मैट फिनिश और ब्राइट कलर्स के कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। आपको प्लास्टिक की एक चेयर 800 से हजार रु तक में मिल जाएंगी।
