White Shoes Care Tips: सफेद जूते आसानी से गंदे हो जाते हैं, लेकिन सही घरेलू नुस्खों से उन्हें मिनटों में बिल्कुल नया जैसा बनाया जा सकता है। डिश सोप, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और नींबू जैसे आसान उपाय बहुत असरदार होते हैं।

How to Clean White Shoes at Home: सफेद जूते फैशन की दुनिया में हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। वे न सिर्फ साफ और स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि सभी तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। चाहे कैजुअल लुक हो या स्मार्ट स्टाइल, सफेद जूते हर लुक में एक फ्रेश टच देते हैं। यही वजह है कि युवाओं से लेकर प्रोफेशनल्स तक, हर कोई इन्हें पहनना पसंद करता है। लेकिन इनकी सबसे बड़ी चुनौती है इनकी देखभाल। थोड़े से धूल, गंदगी या पानी से भी सफेद जूते जल्दी गंदे दिखने लगते हैं।

अगर समय पर साफ न किया जाए, तो दाग पक्के हो जाते हैं और जूतों की चमक चली जाती है। यही वजह है कि कई लोग सफेद जूते खरीदने से पहले हिचकिचाते हैं। हालांकि, सही देखभाल और आसान सफाई के तरीकों से इन्हें लंबे समय तक नया जैसा रखा जा सकता है।

थोड़ी सी गंदगी भी पूरा लुक कर सकती है खराब 

सफेद जूते पहनते समय हमेशा एक डर रहता है। थोड़ी सी धूल, गंदगी या पानी के छींटे भी उन पर दाग लगा सकते हैं। अगर समय पर साफ न किया जाए, तो जूते फीके दिखने लगते हैं और पूरा लुक खराब हो जाता है।

घर की चीजों से आसान सफाई

लोग अक्सर सोचते हैं कि सफेद जूतों को साफ करना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीज़ों से इन्हें आसानी से साफ करके चमकदार बनाया जा सकता है। ज्यादा खर्च या मेहनत की जरूरत नहीं है, बस सही तरीका जरूरी है।

डिश सोप से हल्की सफाई

एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं। अब एक पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े से जूतों को हल्के हाथ से रगड़ें। दाग हटने के बाद, साफ पानी से धो लें और सीधी धूप से दूर खुली हवा में सूखने दें।

बेकिंग सोडा और सिरका पीले दाग हटाएगा

गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ब्रश से गोल-गोल घुमाते हुए जूतों पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। यह तरीका जूतों के पीलेपन और पक्की गंदगी पर काफी असरदार है। 

ये भी पढ़ें- Skincare for Slow Ageing: एंटी एजिंग स्किनकेयर, 30+ गर्ल्स जरूर करें ट्राय

सफेद टूथपेस्ट चमक लाएगा वापस

अपने ब्रश पर थोड़ा सा व्हाइटनिंग टूथपेस्ट लें और गंदी जगहों पर रगड़ें। थोड़ी देर बाद, गीले कपड़े या पानी से पोंछ लें। इससे जूतों की सतह साफ हो जाएगी और वे फिर से चमकने लगेंगे।

नींबू और नमक से बना घरेलू नुस्खा

आधा नींबू लें, उस पर नमक छिड़कें और दाग वाली जगहों पर रगड़ें। 10-15 मिनट बाद, हल्के हाथ से साफ कर लें। इससे पुराने दाग भी निकल जाएंगे, और जूते फिर से नए जैसे दिखने लगेंगे।

ये भी पढ़ें- Iron Gate Loha Door Home: सिक्योरिटी संग राजसी ठाठ, घर के लिए लोहे का दरवाजा