Cushion Foundation: कुशन फाउंडेशन क्या होता है? कुशन फाउंडेशन किस स्किन टाइप के लिए अच्छा है? क्या कुशन फाउंडेशन रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है?
Cushion Foundation price: अगर आपको नो-मेकअप या नेचुरल मेकअप लुक पसंद है, तो आप अक्सर BB क्रीम या CC क्रीम का इस्तेमाल करती होंगी। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स हल्का मेकअप फिनिश देते हैं, लेकिन कई बार स्किन की इम्परफेक्शन्स जैसे ब्लैक स्पॉट्स, डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन को पूरी तरह कवर नहीं कर पाते। ऐसे में कुशन फाउंडेशन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो अगर आप भी कुशन फाउंडेशन खरीदने की सोच रही हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे, इस्तेमाल करने का तरीका...

₹1000 की रेंज में मिलने वाले कुशन फाउंडेशन
आजकल ऑनलाइन कई अच्छे कुशन फाउंडेशन उपलब्ध हैं, जो लगभग ₹500 से ₹1000 की रेंज में मिल जाते हैं। TIRTIR Mask Fit Mini कुशन फाउंडेशन लगभग ₹1000 की कीमत में मिल जाता है। इसकी फिनिश स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग मानी जाती है।

Color Queen कुशन फाउंडेशन भी बजट-फ्रेंडली विकल्प है, जो लगभग ₹592 की कीमत में ऑनलाइन मिल सकता है। इन फाउंडेशन की खासियत यह है कि ये आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं और स्किन पर पैची नहीं दिखते।
और पढे़ं- फाउंडेशन क्रैकिंग को कहें बाय-बाय, इन आसान ब्यूटी ट्रिक्स से बनाएं flawless मेकअप
कुशन फाउंडेशन कैसे लगाएं?
- कुशन फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह फेस वॉश से साफ करें।
- सबसे पहले मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन के समय मेकअप कर रही हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- अब पफ एप्लीकेटर को हल्के से कुशन पर प्रेस करें।
- बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लेने की जरूरत नहीं है। थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त होती है।
- पफ को चेहरे पर रगड़ने के बजाय हल्के-हल्के टैप करें।
- चेहरे के बीच से शुरू करके बाहर की ओर ब्लेंड करें।
- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो लास्ट में हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर या सेटिंग पाउडर लगाकर मेकअप को लॉक कर लें।
- इसके बाद ब्लश, आई मेकअप और लिप प्रोडक्ट्स लगाकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

कौन इस्तेमाल करे कुशन फाउंडेशन?
नॉर्मल स्किन
ड्राई स्किन
कॉम्बिनेशन स्किन
कुशन फाउंडेशन लगाने के फायदे
- यह स्किन को भारी दिखाए बिना फ्रेश, ग्लोइंग और डेवी लुक देता है।
- इसे लगाने के लिए अलग से ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की जरूरत नहीं पड़ती।
- ज्यादातर कुशन फाउंडेशन में हाइड्रेटिंग तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं।
- कॉम्पैक्ट पैकेजिंग होने की वजह से इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है।
- कई कुशन फाउंडेशन में SPF मौजूद होता है, जो स्किन को धूप से प्रोटेक्शन देता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या कुशन फाउंडेशन ऑयली स्किन पर लगाया जा सकता है?
हां, लेकिन लगाने के बाद सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
2. कुशन फाउंडेशन लगाने के लिए क्या ब्यूटी ब्लेंडर जरूरी है?
नहीं, इसके साथ मिलने वाला पफ एप्लीकेटर ही पर्याप्त होता है।
3. क्या कुशन फाउंडेशन डार्क स्पॉट्स को कवर करता है?
हां, यह BB और CC क्रीम की तुलना में बेहतर कवरेज देता है।
