Dimple kapadia Haircare Routine: बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 68 साल की है, बावजूद वो काफी जवां लगती हैं। उनके जवां दिखने में ज्यादा रोल बालों का है, जो आज भी हेल्दी और घने हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ट्विंकल की मां ऐसा क्या करती हैं, जो बाल आज भी जवानी जैसी है।
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के बाल आज भी उतने ही घने, मुलायम और चमकदार दिखते हैं। खास बात ये है कि उनका हेयरकेयर रूटीन महंगे ट्रीटमेंट्स पर नहीं, बल्कि आसान और नेचुरल तरीकों पर बेस्ड है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने हेयर सीक्रेट्स शेयर किए, जो हर किसी के लिए फॉलो करना आसान है। इस रुटीन को अगर आपने फॉलो कर लिया है, तो समझिए कि बुढ़ापे तक बाल घने और मुलायम रहेंगे।
ऑयलिंग है असली सीक्रेट
डिंपल कपाड़िया बताती हैं कि वो अपने बालों में रेगुलर ऑयलिंग करती हैं। ऑयलिंग स्कैल्प को मॉइस्चराइज करती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है। इससे उनके बाल शाइन करते हैं।
होममेड हेयर मास्क
अक्षय कुमार की सास अपने बालों में शुरु से ही होम मेड मास्क लगाती हैं। इसके लिए वो 5 एग व्हाइट, एक पूरा अंडा, एक केला को आपस में अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लेती हैं। इसके बाद बालों में लगाकर 30 मिनट तक लगाकर छोड़ देती हैं। फिर वॉश कर लेती हैं। अंडा प्रोटीन देता है, जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाता है, और केला डीप कंडीशनिंग करके फ्रिज कम करता है।
स्पेशल ऑयल ब्लेंड
उनके ऑयल मिक्स में बादाम, चंदन, रोजमेरी, जेरैनियम और लैवेंडर ऑयल शामिल हैं। ये ऑयल्स स्कैल्प को पोषण देते हैं, हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों को नेचुरल शाइन देते हैं। डिंपल इस ऑयल को घर पर ही बनाती हैं। इसलिए उनका ऑयल केमिकल फ्री प्योर होता है।
Moroccan Beauty Rituals: समर में हेल्दी स्किन और हेयर के लिए मस्ट ट्राई मोरक्कन ब्यूटी रिचुअल्स
प्याज का रस
डिंपल हेयर ग्रोथ के लिए प्याज के रस पर भरोसा करती हैं। कभी वो घर पर प्याज का रस निकालकर बालों में लगती हैं, तो कभी बाजार से ओनियन ऑयल मंगाकर लगाती हैं। प्याज में सल्फर होता है, जो हेयर फॉल कम करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। इसके अलावा डिंपल कपाड़िया डाइट भी हेल्दी लेती हैं। वो फिश, प्रोटीन, नट्स और सीड्स खाती हैं। ये भी बालों को हेल्दी रहने में मदद करते हैं।
और पढ़ें: Ketaki Flower Grow Idea: रात हो या दिन गार्डन से आएगी खुशबू, ऐसे लगाएं केतकी के फूल
