Paper Cup Craft Ideas: पेपर कप से घर पर आसान तरीके से खूबसूरत विंड चाइम बनाएं। जानें जरूरी सामग्री और स्टेप-बाय-स्टेप DIY तरीका, जिससे कम खर्च में घर को दें रंगीन और क्रिएटिव डेकोर लुक।
घर में शादी, बर्थडे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए पेपर कप का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार यह पेपर कप जरुरत के हिसाब से ज्यादा आ जाते हैं। इन्हें बेकार न समझें बल्कि होम डेकोर के लिए इस्तेमाल करें। आपको हैंगिंग डेकोरेशन बनाने के लिए कुछ और सामान की भी जरूरत पड़ेगी। पेपर कप या प्लास्टिक कप की मदद से सुंदर हैंगिंग्स तैयार करने के सिंपल टिप्स जानिए।
पेपर कप से हैंगिंग विंड चाइम बनाने के लिए सामग्री
- पेपर कप
- रंगीन धागा या ऊन
- मल्टीकलर बीड्स और मोती
- छोटी घंटियां
- कैंची और ग्लू गन
- कप के लिए डिफरेंट कलर पेंट
- मिरर, स्टिकर्स और ग्लिटर
- कप में छेद करने के लिए सुई या पिन
- लटकाने के लिए रिंग या स्टिक तैयार
- टैसल और एक्स्ट्रा सजावट
पेपर कप को दें पसंदीदा रंग
सबसे पहले पेपर कप को साफ कर लें और इसके बाद अपनी पसंद के रंग से पेंट कर दें। अब इसके सूखने का इंतजार करें। आप अपनी पसंद के हिसाब से मिरर, स्टिकर, ग्लिटर लगा सकते हैं। चाहे तो डिफरेंट डिजाइन के कलरफुल फूल बना लें, जो कि दिखने में काफी आकर्षक लगते हैं। अब कप के नीचे और किनारे पर सुई या पिन से छेद करें। इस स्थान में रंगीन धागे या ऊन डाल कर अच्छी तरीके से बांध लें।
रंगीन ऊन से सजाएं कप

अगर आप पेपर कप कलर नहीं करना चाहते हैं, तो रंगीन ऊन की मदद से उसे रैप कर सकते हैं। यह दिखने में काफी सुंदर लगती है। 4 से 5 कप को डिफरेंट कलर से रंगे। उनमें पॉम पॉम लटकन लटकाएं। इस तरीके से आप कम मेहनत में सुंदर हैंगिंग तैयार कर सकते हैं।
और पढ़ें: Dopamine Home Decor: घर को बनाएं हैप्पी स्पेस, अपनाएं ये 7 डोपामाइन डेकोर आइडिया
हैंगिंग लटकन तैयार करें
कप को मनपसंद तरीके से डेकोरेट करने के बाद अब इसे लटकाने की बारी है। सबसे पहले धागे में बीच-बीच में बीड्स एड करें या पसंदीदा मोती डालें ताकि हैंगिंग सुंदर दिखे। आप इन भागों में आप घंटिया भी लगा सकते हैं ताकि हवा चलने पर यह विंड चाइम्स मधुर आवाज निकालें। अब धागों को अलग लंबाई में बांधे और लंबाई बराबर या डिजाइन के अनुसार एडजस्ट कर लें ताकि विंड चाइम बैलेंस लगे। इसे बालकनी, दीवार या लिविंग रूम में टांग सकते हैं।
और पढ़ें: Plastic Spoon DIY: बच्चों के बर्थडे के बाद बच गई है प्लास्टिक की चम्मच? इससे बनाएं धांसू डेकोर
