DIY Pearl Clutch Ideas: पुराने ज्वेलरी बॉक्स को फेंकने के बजाय घर पर बनाएं खूबसूरत पर्ल क्लच। जानिए घर पर हैंडबैग बनाने का आसान तरीका, जिसे आप भी बजट में रहते हुए तैयार कर सकती हैं।

महिलाओं का फैशन कपड़ों, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और फुट वियर के बिना अधूरा माना जाता है। पहले जहां लेडीज हर आउटफिट पर एक ही हैंडबैग कैरी करके काम चला लेती थी अब उसकी जगह बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन वाले पर्स पसंद किए जाने लगे हैं। बाजार में 500-5 लाख रु. तक आपको ढेरों बैग मिल जाएंगे। अगर आप भी सभी ड्रेस के साथ अलग-अलग तरह के क्लच-पर्स नहीं खरीद पा रही हैं तो परेशान होने की जरूत नहीं है। ऐसे में आप थोड़ा सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए खाली ज्वेलरी बॉक्स को सुंदर से पर्ल क्लच में तब्दील कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

पर्ल क्लच बनाने के लिए सामान

  • स्क्वायर शेप ज्वेलरी बॉक्स
  • सफेद रंग का साटन कपड़ा
  • फैब्रिक क्राफ्ट ग्लू
  • मोतियों की लड़ी
  • हाफ कट पर्ल
  • जरदोजी गोल्डन डोरी
  • स्टोन-कुंदन की चेन
  • कुंदन या फ्लोलर मोटिफ
  • लेस
  • मोतियों की माला

पर्ल क्लच बनाने का आसान तरीका

1- स्क्वायर शेप ज्वेलरी बॉक्स को धोकर साफ कर लें और निचले हिस्से पर साटन फैब्रिक को ग्लू गन से चिपका दें। ध्यान रहे कि कि कपड़े में किसी भी तरह की सिलवट नहीं होन चाहिए।

ये भी पढे़ं- पुरानी जूती लगेगी बिल्कुल नई, बस जींस का टुकड़ा और मोती आएंगे काम

2- बॉक्स के बाहरी किनारों पर फैब्रिक ग्लू की मदद से लेयर पर्ल-स्टोन चेन चिपकाएं। इसके अंदर की ओर हाफ कर्ल मोती की लाइन बनाते हुए स्टिक करें। यह दिखने में फ्रेम जैसा लुक क्रिएट करता है।

ये भी पढे़ं- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स

3- मोती के बॉर्डर के अंदर कुंदन चेन या स्टोन को स्क्वायर घेरे में लगा दें। इसके बाद डोर या चेन की मदद से ट्राइंगुलर पैटर्न बनाएं। अगर आपके स्टोन सही से नहीं लग रहे हैं तो इन्हें लगाने के लिए ट्विजर का यूज करना ज्यादा बेहतर है।

4- वहीं, बॉक्स के बिल्कुल बीच में खाली जगह पर ग्लू लगाएं और अपनी पसंद का कोई भी स्टोन, हैवी एक्सेसरी या फिर स्टिकर चिपका सकते हैं। जबकि मोटिफ के चारों तरफ गोल घेरे में मोतियों की एक-लेयर देकर इसे उभारने का काम करें।

5- आखिर में, हैंडल या स्ट्रिप बनाने के लिए बॉर्डर से मैच करते हुई गोल्डन लेस और इसे किनारे से लगाएं ताकि खाली जगह को ढका जा सके। वहीं, हैंडल बनाने के लिए मल्टी-लेयर मोतियों की डोरी का इस्तेमाल करें।

View post on Instagram
 

 

आखिर में पर्स को 6-12 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दें। बस आपका शानदार हैंडमेंड, रॉयल और एलिगेंट एथनिक क्लच बनकर तैयार है, जिसे आप किसी भी फंक्शन में बेझिझक कैरी कर सकती हैं।