सार
नमक के पानी से गरारे: नमक के पानी से गरारे करना प्राचीन उपायों में से एक है। इसलिए अक्सर बड़े-बुजुर्ग हमें रोजाना गरारे करने के लिए कहते हैं। आयुर्वेद में भी इसे कारगर माना जाता है। ऐसे गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, आपको इसके फायदे तो मिलेंगे, लेकिन इसे कैसे करना है? इसका आपको खास ख्याल रखना होगा। अगर आप भी नमक के पानी से गरारे करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। अब सवाल यह है कि नमक के पानी से गरारे क्यों करने चाहिए? नमक से गरारे करने के क्या फायदे हैं? स्वास्थ्य लाभ के लिए नमक से गरारे कैसे करें?
नमक के पानी से गरारे करने के फायदे
- गले की खराश से राहत: नमक से गरारे करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसका पहला फायदा है- गरारे करने से गले की खराश, सूजन और दर्द से राहत मिलती है। दरअसल, नमक बैक्टीरिया को मारने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
- साइनसाइटिस के लिए कारगर: नमक के गरारे साइनसाइटिस के लक्षणों जैसे नाक बंद होना, सिरदर्द और चेहरे में दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। नमक नाक के मार्ग को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
- मुंह के छालों को ठीक करता है: विशेषज्ञों के अनुसार, नमक के गरारे मुंह के छालों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, नमक छालों को साफ करने और दर्द को कम करने में भी कारगर है। हालांकि, गरारे दिन में कई बार करने पड़ते हैं।
- दांत दर्द और सांसों की बदबू को दूर करता है: नमक के गरारे दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। नमक दांतों के आस-पास के ऊतकों को आराम पहुंचाता है और दर्द को कम करता है। इसके साथ ही, नमक के गरारे बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।
- गले की खराश से राहत: डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी के गले में सूजन है, तो नमक के गरारे उनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, नमक सूजन को कम करने और गले को आराम पहुंचाने में मदद करता है। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- बेसन लाएगा चेहरे पर चमक और ताजगी, बस मिलाएं ये चीज
नमक से गरारे करने का तरीका
1 गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। फिर, इस घोल से 30 सेकंड तक गरारे करें। इसके बाद पानी को थूक दें और साफ पानी से मुंह धो लें। वैसे तो नमक से गरारे दिन में 2 बार ही काफी होते हैं। लेकिन, अगर समस्या ज्यादा है, तो आप इसे कई बार भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो नमक से गरारे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। एक और बात, अगर आपको नमक से गरारे करने से कोई परेशानी होती है, तो इसे तुरंत बंद कर दें।
ये भी पढ़ें- Elevate हो जाएगी ऑफिस कुर्ती, चुनकर बनवाएं 7 फैंसी नेकलाइन