Mahashivratri 2024:महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। इस दिन दान करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क: 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। यह भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग में अवतरित हुए थे। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग का जलाभिषेक करने की परंपरा है। इसके अलावा भक्त भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन विशेष दान भी करते हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि को क्या दान करें कि घर में शांति और बरकत आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाशिवरात्रि पर दूध का दान करें

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग को दूध से अभिषेक करते हैं। इस दिन आप जरूरतमंदों को दूध भी दान कर सकते हैं। इससे आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत होता है। मानसिक शांति मिलती है। जिससे आपका मन काम में लगता है। घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

महाशिवरात्रि पर घी का दान करें

ऐसा माना जाता है कि अगर आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी चढ़ाते हैं और उसका दान करते हैं तो घर में आने वाली परेशानियां टल जाती हैं और निगेटिविटी खत्म हो जाती है। घर का माहौल पॉजिटिव हो जाता है। कोई भी अशुभ घटना नहीं होती है।

महाशिवरात्रि पर तिल का दान करें

आपको महाशिवरात्रि पर तिल का दान अवश्य करना चाहिए और साथ ही शिवलिंग पर भी चढ़ाना चाहिए इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यह ग्रहों के प्रभाव को भी शांत करता है। आपको शुभ परिणाम मिलने लगते हैं और रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिलने लगती है।

महाशिवरात्रि पर वस्त्र दान करें

कर्ज और अन्य आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको महाशिवरात्रि के दिन वस्त्र दान करने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो भगवान शिव की कृपा से आपको आर्थिक सुख मिलेगा। याद रखें दान उसी को दें जो जरूरतमंद हो। अपने सामर्थ के अनुसार दान करें। 

और पढ़ें:

बिन भांग के मजेदार लगेगी ये ठंडाई, शिवरात्रि पर भोलेनाथ को करें अर्पित

भोले को भूल से भी ना चढ़ाएं ये फूल, Shivratri 2024 पड़ जाएगी भारी!