Door Makeover Ideas 2026: क्या घर में सालों पहले लगा दरवाजा इंटीरियर खराब कर रहा है? सिर्फ पेंट और कुछ ट्रिक्स से दरवाजा कैसे दिख सकता है डिजाइन पीस जैसा ? कौन सा डोर मेकओवर घर को देगा महंगे यूरोपियन इंटीरियर जैसा रिच लुक ?
घर चाहे जितना अच्छा क्यों न बनवा लो, धीरे-धारे समय बीतने पर रोजाना इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर मरम्मत मांगने लगता है। आप फिर से नया सोफा या फिर दरवाजा खरीदने का बजट हर किसी का नहीं है। जिस वजह से लोग इसे अलग-अलग कलर से पेंट करा लेते हैं, लेकिन जब बात घर के अंदर लगे दरवाजों की होती है तो ये काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आप नए डोर पर 15000-30000 रु. खर्च करने की बजाय घर पर ही इनका मेकओवर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में 2026 डोर मेकओवर आइडियाज के बारे में देखें, जो काम आसान करेंगे।

वुडन पैनल डोर डेकोर
अगर आपके घर में लकड़ी का खांचे वाला या फिर पैनल वाला दरवाजा है तो आप इस तरह का खूबसूरत मेकओवर कर सकते हैं। इसके लिए दरवाजे पर व्हाइट कलर से पेंट कर लें और मल्टीकलर कलर से बड़े-बड़े फूल बनाएं। अगर फ्लावर नहीं बना रही हैं तो वॉलपेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह पुरानी दरवाजे को जीवंत और आर्टिस्टिक डिजाइन में बदला देगा।

ग्लास वुडन डोर मेकओवर
यदि लकड़ी के काम पर ग्लास डोर है और वुडन चमक खो गई है तो इस तरह का आर्टिस्टिक फ्लावर आर्ट चुन सकते हैं। इसके लिए दरवाजे को आलमंड ब्राउन कलर से पेंट कर दें, अब कंट्रास्ट में ग्रीन-रेड कलर से छोटी-छोटी बूटी बनाएं। यह घर को मोरक्कन स्टाइल विंटेज शाही वाइब देगा। साथ ही यह हर तरह के वॉल पर जंचता है।
ये भी पढ़ें-Micro Gardening Ideas: फिजूल चीजों से बनाएं प्लांटर, क्रिएटिव 5 DIY आइडियाज
प्लेन वुडन डोर डिजाइन
अगर ज्यादा तामझाम नहीं पसंद हैं तो आप प्लेन लड़की के दरवाजों को यूरोपियन टच दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेसिक कुंडी वाले लॉक को बदलवाकर एस्थेटिक या डिजिटल लॉक चुनें। इसके बाद इसे मनपसंद पेंट से कलर कर दें। चाहे तो व्हाइट या ग्रे कलर चुनें, यह मिनिमल होकर भी स्लिम-स्लीक लुक देता है।
ये भी पढ़ें- होम डेकोर शोपीस की जरूरत नहीं, 20 रु. के खर्च में करें वुडन सजावट

एल्युमिनियम डोर को दें डिसेंट लुक
अगर बाथरूम या कमरे में एल्युमिनियम दरवाजा लगा हुआ है तो इसे स्टाइलिश बनाने के लिए आप कलरफुल रेस्ड पैनल या फिर स्टेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही दरवाजों पर पहले से खांचे बने हैं तो इसे चुनना बेहतरीन है।
लकड़ी के दरवाजे को कैसे सजाएं ?
घर में लंबी चौखट वाला पुराने जमाने का शीशम का दरवाजा लगा है तो इसे पर ज्यादा तामझाम करने की बजाय आप कंट्रास्ट कलर पेंट से ज्योमैट्रिक, कर्व्ड और डेको आर्ट कर सकते हैं। साथ में सनबर्स्ट बॉर्डर यूनिक लुक दे रहे हैं। इसमें दिमाग से आर्ट की क्रिएटिविटी है, अगर आप इसमें इंट्रेस्टड हैं तो यह मेकओवर ट्राई करें।
बोहो ट्राइबल डोर मेकअप
यह बेहद वाइब्रेंट और कलरफुल मेकओवर है। अगर आप शांत और कोजी से ज्यादा घर को चटक रंगों से सजाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं। इसमें डायमंड-क्रॉस वाले ज्योमैट्रिक टाइबल पैटर्न दिए गए हैं। आप इसे लकड़ी, लोहे के दरवाजों पर कर सकते हैं।
