MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • सर्दियों में खो गई बालों की चमक? अंडे के ये 3 हेयर मास्क लौटाएंगे शाइन और सिल्कनेस

सर्दियों में खो गई बालों की चमक? अंडे के ये 3 हेयर मास्क लौटाएंगे शाइन और सिल्कनेस

Egg Hair Mask: सर्दियों में रूखापन, बालों का झड़ना और टूटना आम समस्याएं हैं। अंडे से बने होममेड हेयर मास्क बालों को प्रोटीन और पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत, मुलायम और चमकदार बनते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और नमी बढ़ाने में बहुत असरदार होते हैं।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Jan 24 2026, 10:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अंडे का हेयर मास्क घरेलू उपाय
Image Credit : chatgpt.com

अंडे का हेयर मास्क घरेलू उपाय

सर्दियों के मौसम में, रूखेपन के कारण त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इस दौरान बालों का झड़ना और टूटना भी काफी बढ़ जाता है। बालों की चमक भी कम हो जाती है, जिससे वे बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमेशा मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बहुत असरदार माने जाते हैं। इसलिए, आज हम आपको 3 ऐसे अंडे के हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर अपने बालों को चमकदार और रेशमी बना सकते हैं।

25
बालों के लिए अंडा फायदेमंद क्यों है?
Image Credit : gemini ai

बालों के लिए अंडा फायदेमंद क्यों है?

अंडे बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने में बहुत मददगार होते हैं। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का भी काम करता है, जिससे बाल मुलायम और रेशमी रहते हैं।

Related Articles

Related image1
लंबी धारदार फेसकट लगेगी गोल+क्यूट, करें 5 हेयरस्टाइल और देखें चेंज
Related image2
Sweater Care Tips: स्वेटर रहेगा नया का नया, ऐसे करें स्टोर और केयर
35
अंडा और शहद का हेयर मास्क
Image Credit : gemini ai

अंडा और शहद का हेयर मास्क

सर्दियों में स्कैल्प बहुत रूखी हो जाती है, जिससे डैंड्रफ और बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप शहद और अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक अंडे में शहद को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर अपने बालों को हल्के शैम्पू और साफ पानी से धो लें। इससे स्कैल्प हाइड्रेटेड रहेगी और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होगी।

45
अंडा और जैतून का तेल
Image Credit : gemini ai

अंडा और जैतून का तेल

अपने बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बनाने के लिए आप अंडा और जैतून के तेल का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक अंडे में 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके बाल मॉइस्चराइज रहेंगे, बालों का झड़ना कम होगा और उनकी नेचुरल चमक बनी रहेगी।

55
एलोवेरा और अंडा
Image Credit : gemini ai

एलोवेरा और अंडा

बालों का झड़ना रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा और अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे एक अंडे के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और आपके बाल मुलायम, रेशमी और चमकदार बनेंगे।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Slimming Outfit Colors: स्लिम दिखना है? पहनें ये 5 जादुई रंग और पाएं इंस्टेंट स्मार्ट लुक
Recommended image2
शार्प, प्रोफेशनल फिनिश मिनटों में! 5 स्टेप में लगाएं प्रिसाइज आईलाइनर
Recommended image3
50+ Hug Day Wishes: तेरी एक झप्पी… सब गम भुला दे! Hug Day पर भेजें ये 50+ दिल छू लेने वाले मैसेज, विशेज और कोट्स
Recommended image4
क्रीमी मैट लिपस्टिक, कॉलेज गर्ल्स खरीदें नॉन ड्राय 7 Liquid Lipstick
Recommended image5
Microwave cleaning tips: एक नींबू से 3 मिनट में साफ करें माइक्रोवेव, अंदर से होगा चमकदार
Related Stories
Recommended image1
लंबी धारदार फेसकट लगेगी गोल+क्यूट, करें 5 हेयरस्टाइल और देखें चेंज
Recommended image2
Sweater Care Tips: स्वेटर रहेगा नया का नया, ऐसे करें स्टोर और केयर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved