Yellow Saree: अगर आप हल्दी के लिए साड़ी खरीद रही हैं तो पीली फ्लोरल साड़ी जरूर ट्राय करें। सिल्क या ऑर्गेंजा फैब्रिक में पिंक फूलों वाली पीली साड़ी आपको बेहद खूबसूरत लुक देगी। कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनकर स्टाइलिश दिखें।

Floral Yellow Saree: शादी कामकाज हो या फिर पूजा का मौका, पीले रंग की साड़ी हर मौके पर जम जाती है। अगर अब तक आपके वॉर्डरोब में पीले रंग की साड़ी नहीं है तो आपको 2 से 4 येलो साड़ी का कलेक्शन जरूर करना चाहिए। जानिए लेटेस्ट फ्लोरल साड़ी डिजाइन के बारे में। 

पिंक-येलो फ्लोरल साड़ी

View post on Instagram

अगर आप हल्दी के लिए पीली साड़ी का चयन कर रही है तो सिर्फ एक रंग का चुनाव न करें। आप पीली साड़ी के साथ गुलाबी बड़े फूलों वाली साड़ी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ मैचिंग के बजाय कंट्रास्ट कलर के ब्लाउज का चयन करें। साथ ही आप हल्का सीक्वेन वर्क भी चुन सकती हैं जो खास मौके को और भी खास बना देता है। 

सिल्क फ्लोरल पीली साड़ी

View post on Instagram

सिल्क फ्लोरल येलो साड़ी में काजोल बहुत प्यारी लग रही हैं। साड़ी के साथ काजोल ने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है। आप फ्लोरल डिजाइन की साड़ी में एक से ज्यादा रंग भी चुन सकती हैं। चाहे तो ऑनलाइन पसंदीदा साड़ी 1000 रु के अंदर खरीद लें। 

ऑर्गेंजा फ्लोरल येलो साड़ी

View post on Instagram

ऑर्गेंजा फ्लोरल येलो साड़ी का फैब्रिक हल्का है और इसे पहनकर आप आपना कर्वी या स्लिम फिगर एक्सप्लोर कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप चाहे तो स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पहनें और दूसरों से खूब सारी तारीफे पाएं।