MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Friendship Day 2023: भारत के इन 5 जगहों को अपने दोस्तों के साथ करें एक्सप्लोर

Friendship Day 2023: भारत के इन 5 जगहों को अपने दोस्तों के साथ करें एक्सप्लोर

लाइफस्टाइल डेस्क. जीवन में हम सबसे ज्यादा बेबाक अपने दोस्तों के साथ ही होते हैं। यहीं एक रिश्ता होता है जो जन्म से आपको नहीं मिलता बल्कि इसे आप खुद चुनते हैं। सच्ची दोस्तों को सेलिब्रेट करने के लिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2023) मनाया जाता है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Jul 25 2023, 04:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : google

भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह 6 अगस्त को मनाया जाएगा। मित्रता दिवस को खास बनाने के लिए भारत के 5 जगहों को अपने दोस्तों के साथ जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आइए बताते हैं वो जगहें जहां जीवन में अपने दोस्तों के पास जरूर जाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : our own

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगर आप लंबे वक्त से अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं तो फिर फ्रेंडशिप डे एक अच्छा मौका है उनके साथ खूबसूरत याद बनाने का। एक सप्ताह की छुट्टी लें और निकल जाएं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ समंदर के किनारे सुकून के पल गुजार सकते हैं। साहसिक एक्टिविटी कर सकते हैं। स्थानीय व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के जरिए रंगीन जलीय जीवन का अनुभव कर सकते हैं।बैरेन द्वीप, हैवलॉक द्वीप, स्वराज द्वीप, सेलुलर जेल और मायाबंदर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

36
Image Credit : twitter

चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी मेघालय का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगस्त में यहां का तापमान 17°C से 24°C के बीच रहता है। यदि आपके दोस्तों को लगता है कि उनका कंक्रीट के जंगलों से निकलकर कुछ पल खूबसूरत जगह पर गुजारना है तो ऑफिस से छुट्टी लें और निकल जाएं चेरापूंजी। मावकडोक डिम्पेप वैली, थांगखारंग पार्क, द इको पार्क, सेवन सिस्टर्स फॉल्स, मावसिनराम रिजर्व फॉरेस्ट में आप खूबसूरत पल को गुजार सकते हैं।आप यहां गुफाओं का पता लगा सकते हैं, जिपलाइनिंग कर सकते हैं।

46
Image Credit : google

गोवा

अगस्त के मौसम में गोवा को एक्सप्लोर करना बजट फ्रेंडली होता है। क्योंकि यह ऑफ सीजन होता है। दिल्ली से आप गोवा के आप 5000 से कम में फ्लाइट पकड़ सकते हैं। यहां पर बीच पर समंदर के अंदर अठखेलियां कर सकते हैं। स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के मजे ले सकता हूं। चोराओ द्वीप पर साइकिल चलाने का आनंद ले सकते हैं।

56
Image Credit : our own

लेह लद्दाख

लेह लद्दाख उत्तर भारत का एक और लोकप्रिय स्थान है जिसे आप अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं। कई बाइक प्रेमी अक्सर भारत के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक की सवारी करते हैं।यहां घूमने लायक जगहों में पैंगोंग त्सो, हेमिस नेशनल पार्क, लेह पैलेस, खारदुंग ला पास आदि शामिल हैं। अगर आपके दोस्त एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप यहां ट्रैकिंग, तीरंदाजी, ऊंट सफारी, रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग कर सकते हैं।

66
Image Credit : Getty

चिक्कमगलुरु, कर्नाटक

'कर्नाटक की कॉफी भूमि' के रूप में जाना जाने वाला, चिक्कमगलुरु बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए एक वीकेंड या फिर वन वीक प्लान हो सकता है। कर्नाटक का हरा-भरा हिल स्टेशन प्रकृति और कॉफी प्रेमियों के लिए एक अनोखा स्थान है।यहां पर आप लोकल डिश का मजा ले सकते हैं।यहां घूमने लायक जगहों में माणिक्यधारा झरना, बाबा बुदन गिरी, कल्लाथिगिरि झरना, भद्रा वन्यजीव अभयारण्य, मुल्लायनगिरि चोटी, कॉफी एस्टेट और हिरेकोलाले झील शामिल हैं।

और पढ़ें:

फ्रेंडशिप डे पर नोरा फतेही की तरह पहनें 10 साड़ी, थम जाएंगी निगाहें

सावन में ईशा गुप्ता की 10 साड़ी लुक, कुंवारी कन्याओं के लिए है बेस्ट

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Homemade Pure Mustard Oil: मुट्ठीभर सरसों से घर पर तैयार करें शुद्ध तेल, पूजा से लेकर किचन तक आएगा काम
Recommended image2
खिड़कियों के जाले साफ करने की ये सिंपल ट्रिक आएगी काम, मिनटों में चमकने लगेगा कोना
Recommended image3
दिवाली में बालों को दें नया स्टाइल, चुनें 7 बेहतरीन हेयरस्टाइल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved