Aesthetic glass decor: छोटे ग्लास डेकोरेटिव पीस से घर को दें स्टाइलिश और चमकदार लुक। मिनी ग्लास वास, क्रिस्टल शोपीस, टी-लाइट होल्डर और ग्लास बर्ड डेकोर जैसे खूबसूरत आइटम 500 रुपये के बजट में आसानी से खरीदें।

कांच से बने डेकोरेटिव पीस न सिर्फ घर को सजाने का काम करते हैं बल्कि कम खर्चे में भी घर की रौनक बढ़ाते हैं। आप लिविंग रूम से लगाकर बेडरूम तक में ग्लास से बने डेकोरेटिव पीस रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कम बजट में कौन से डेकोरेटिव पीस ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

ग्लास कैंडिंल शोपीस

ग्लास कैंडल शोपीस दिखने में काफी फैंसी लगते हैं। आप 200 से 500 के अंदर मीशो से फ्लोरल डिजाइन से लगाकर चूड़ियों की डिजाइन वाले कैंडल पीस खरीद कर टेबल में सजा सकते हैं। फ्लोटिंग कैंडल से लगाकर रोज डिजाइन के ग्लास कैंडल डिजाइन भले ही दिखते महंगे हो लेकिन कम दाम में भी आसानी से मिल जाएंगे।

कांच की फिश शोपीस

प्रीमियम ब्लू ग्लास फिश डेकोरेटिव शोपीस होम डेकोर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। क्रिस्टल डेकोरेटिव पीस आपको मीशो में मात्र 193 रुपए में मिल जाएगा। इसे आप न सिर्फ टीवी यूनिट बल्कि सेंटर टेबल में भी सजा सकते हैं। इसमें ब्लू कलर काफी फैंसी लगता है और कम खर्चे में ही कमरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। 

ग्लास स्मॉल लैंप

जरूरी नहीं है कि कांच के लैंप खरीदने के लिए आपको हजारों खर्च करने की जरूरत पड़े। अमेजॉन में 77% डिस्काउंट के बाद आपको ग्लास ग्लोब टेबल लैंप मात्र ₹499 में मिल जाएगा। डिफरेंट डिजाइन वाले ग्लास डेकोरेटिव आइटम्स न सिर्फ आपके कमरों को रोशनी से भरेंगे बल्कि खूबसूरती को भी खूब बढ़ा देंगे। ₹500 के अंदर डिफरेंट डिजाइन के डेकोरेटिव पीस लैंप खरीद सकते हैं।

और पढ़ें: Terracotta Pot for Kitchen: सस्ते के साथ सुंदर भी, किचन में करें टेराकोटा बर्तन यूज

मिनी ग्लास वास और फ्लोरल डेकोर

छोटे ग्लास वास में न सिर्फ आर्टिफिशियल फूल, सूखे फूल या छोटे पौधे सजा सकते हैं बल्कि इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से जब चाहे बदल भी सकते हैं। ट्रांसपेरेंट ग्लास वास छोटे घरों को भी रॉयल लुक देते हैं। ₹200-500 के बीच अच्छे डिजाइन ऑनलाइन मिल जाएंगे।

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइड से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट उपलब्धता और ऑफर से जुड़ी डिटेल अवश्य जांच लें।

और पढ़ें: Glass Planter Ideas: ग्लास प्लांटर डिजाइन, ऑफिस टेबल के लिए 9 प्लांट स्टैंड