GST Impact on Middle Class: 3 अगस्त के घोषणा के बाद, मिडिल क्लास परिवारों में खुशियां आ गई है। क्रेंद सरकार ने GST नियम पर बदलाव कर मिडिल क्लास को दिवाली तोहफा दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस नए GST नियम से परिवार को कितना फायदा और बचत होगा?
KNOW
GST New Rates 2025: जीएसटी आने के बाद से लोगों के लिए महंगाई बहुत बढ़ गई थी। हर चीज में 12 से 28 परसेंट तक टैक्स और कुछ चीजों में इससे ज्यादा टैक्स रेट तय किया गया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में कटौती कर मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत दी है। इस नए जीएसटी नियम से रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बीमा, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर सेक्टर में टैक्स रेट घटने से मिडिल क्लास फैमिली की जेब में सीधी बचत होगी। आइए जानते हैं विस्तार से कि एक औसत घर पर इसका क्या असर पड़ेगा और कितना फायदा मिलेगा।
फूड एंड एसेंशियल पर सीधी राहत
पहले रोजमर्रा की रसोई की चीजें जैसे घी, मक्खन, जैम, ब्रेड स्प्रेड, दूध, दही, सॉस और नमकीन पर 12–18% GST लगता था। अब इसे घटाकर सिर्फ 5% टैक्स स्लैब में ला दिया गया है।
खरीदारों को होगा इतना बचत

- एवरेज फैमिली को इन चीजों की खरीदारी पर हर महीने लगभग ₹300-₹500 की बचत होगी।
- डेयरी प्रोडक्ट्स (UHT मिल्क, पनीर, रेडीमेड ब्रेड) को पूरी तरह से GST फ्री कर दिया गया है। अब लोगों को इन चीजों को खरीदने पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा।
- डेयरी प्रोडक्ट तो हर किसी के घरों में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसपर लगभग ₹150–₹250 हर महीने बचत होगी।।
- कुल मिलाकर, अब खाने-पीने और जरूरी सामान पर हर महीने एवरेज फैमिली ₹450–₹750 तक की बचत करेगा।
इसे भी पढ़ें- New GST Rate List: साबुन-शैंपू से घी-मक्खन तक, रोजाना इस्तेमाल होनेवाले ये आइटम होंगे सस्ते
पर्सनल केयर और यूटिलिटी आइटम पर होगा इतना फायदा
- शैम्पू, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल जैसे बेसिक प्रोडक्ट्स और किचन में इस्तेमाल होने वाले यूटेंसिल्स पर पहले 18% टैक्स देना पड़ता था।
- जो कि अब यह घटकर सिर्फ 5% रह गया है।
- पर्सनल केयर की चीजों पर परिवार को अब हर महीने ₹150–₹300 तक का फायदा होगा।
हेल्थ केयर और दवाई पर राहत
- जरूरी लाइफ-सेविंग दवाइयां और मेडिकल डिवाइस पर GST 18% से घटाकर 0–5% कर दिया गया है।
- जिन परिवारों को हर महीने दवा या मेडिकल जरूरत रहती है, ऐसे में उन्हें ₹50–₹100 हर महीने बचा पाएंगे।
- इसके अलावा 33 दवाओं पर सरकार ने जीरो टैक्स कर दिया है, ऐसे में उन्हें इन 33 दवाइयों को खरीदने के लिए किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा।
इंश्योरेंस पर टैक्स फ्री
- पहले लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% GST लगता था।
- नए जीएसटी नियम के तहत अब यह पूरी तरह से टैक्स-फ्री हो गया है।
- पॉलिसी साइज के अनुसार अब लोग सालाना ₹400–₹800 की राहत पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- GST Council Meeting: नवरात्रि के पहले दिन देश को मिलेगी बड़ी राहत, जानें 5-18% स्लैब में क्या आएगा
इलेक्ट्रॉनिक और व्हीकल पर होगी वन टाइम सेविंग
- टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे बड़े घरेलू मशीन खरीदने पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
- इसकी खरीदारी पर अब लोग ₹2,000–₹4,000 तक, बचत कर पाएंगे।
- छोटी कार और बाइक खरीदने पर GST रेट में 10% की कमी हुई है।
- एक बार में ₹10,000–₹15,000 तक बचत कर पाएंगे।
टेबल फॉर्म में समझें कितना होगा बचत
| कैटेगरी | पुराना GST | नया GST | मासिक बचत (₹) |
| फूड एंड एसेंशियल | 12–18% | 0–5% | 450–750 |
| पर्सनल केयर | 18% | 5% | 150–300 |
| हेल्थ केयर | 18%/12% | 0–5% | 50–100 |
| इंश्योरेंस | 18% | 0% | 400–800/साल में |
