सार
Happy Womens Day 2025: महिला दिवस पर अपनों को खास महसूस कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स भेजें। मां, बहन, पत्नी और दोस्तों के लिए बेहतरीन संदेशों से उनका दिन बनाएं और भी खूबसूरत।
Happy Womens Day 2025: हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया जाता है, यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें मोटिवेट करने का दिन है। ऐसे में अगर आप अपने घर की लेडी जैसे- मां, बहन, बीवी या दोस्त को वूमेंस डे (Mahila Diwas Ki Wishes) पर स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो उन्हें यह मैसेज, कोर्ट्स, फोटोस भेज सकते हैं और उनके दिन की शुरुआत और भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। इन मैसेज, कोट्स को आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक स्टेटस या फिर इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगा सकते हैं।
महिला दिवस 2025 विशेस (Happy Womens Day 2025 Wishes)
- नारी शक्ति का सम्मान करें, उनके बिना यह दुनिया अधूरी है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।
- हर घर, हर दिल, हर एहसास में, तुम्हारा ही तो वास है। महिला दिवस की हार्दिक बधाई।
- नारी ही शक्ति है, नारी ही सृजन है, नारी के बिना सृष्टि अधूरी है। Happy Women's Day 2025
- महिलाएं सिर्फ घर नहीं संभालतीं, वे समाज और देश की रीढ़ हैं। इस महिला दिवस पर उन्हें सलाम।
- एक शिक्षित और आत्मनिर्भर नारी ही सशक्त समाज की पहचान है, महिला दिवस मुबारक हो।
वूमेंस डे शायरी (Women's Day Shayari in Hindi)
- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिकाहर किरदार बखूबी से निभाती हो,हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।
- कोमल है लेकिन कमजोर नहीं, प्यार की मूरत है मगर मजबूर नहीं। महिला दिवस पर बस इतनी ही दुआ, हर नारी को मिले उसका हक पूरा।
- नारी बिना अधूरी ये दुनिया सारी, उसके बिना कुछ भी नहीं हमारा सहारा। हर दिन हो महिला दिवस जैसा, मिले नारी को मान-सम्मान सारा।
- दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई, जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
- नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही शोभा है घर की, जब उसे उचित सम्मान मिले, घर में खुशियों के फूल खिलें।
वूमेंस डे 2025 कोट्स (Women's Day Quotes in Hindi)
- हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।
- जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।
- नारी बिना संसार अधूरा, उसका हर रूप है सबसे प्यारा।
- महिलाएं केवल घर नहीं संभालतीं, वे देश का भविष्य भी गढ़ती हैं।
- नारी सृजन की जननी है, वह केवल सहनशील नहीं, बल्कि शक्ति की भी पहचान है।