How lipstick is made step by step: लिपस्टिक खूबसूरती का प्रतीक है, डर का नहीं। आज के समय में ज्यादातर ब्रांड्स ट्रांसपेरेंट और जानवरों से फ्री तत्वों का इस्तेमाल नहीं करते। यहां जानें लिपस्टिक कैसे बनती है?

लिपस्टिक हर महिला के मेकअप किट का सबसे जरूरी हिस्सा है। एक छोटा-सा स्वाइप और चेहरा तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर आए कई वीडियोज और पोस्ट्स में यह दावा किया गया है कि लिपस्टिक में सूअर का खून या फैट मिलाया जाता है। क्या इसमें सच्चाई है या यह सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं कि लिपस्टिक असल में कैसे बनती है और इसमें कौन-कौन सी चीजें इस्तेमाल होती हैं।

लिपस्टिक कैसे बनती है?

  1. वैक्स से ठोस बेस: लिपस्टिक बनाने की प्रोसेस साइंटफिक और बेहद कंट्रोल्ड होती है। वैक्स लिपस्टिक को साइज देता है। इसके लिए नॉर्मल बीजवैक्स, कैंडेलिला वैक्स या कारनौबा वैक्स इस्तेमाल किया जाता है। अगर ब्रांड वीगन है तो बीजवैक्स की जगह पौधों से प्राप्त वैक्स लिया जाता है।
  2. ऑयल से मॉइस्चर और शाइन: ऑयल लिपस्टिक को स्मूद और क्रीमी बनाते हैं। इसके लिए आमतौर पर कैस्टर ऑयल, जोजोबा ऑयल, मिनरल ऑयल या कोकोनट ऑयल का प्रयोग होता है।
  3. पिगमेंट के लिए रंग और शेड्स: यही हिस्सा सबसे चर्चित है। लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाले कलर या तो मिनरल बेस्ड (जैसे आयरन ऑक्साइड, टाइटेनियम डाइऑक्साइड) होते हैं या ऑर्गेनिक (फूड ग्रेड) होते हैं। कुछ पुरानी कंपनियों ने एनिमल-डेराइव्ड पिगमेंट जैसे कारमाइन – जिसे कोचीनियल इंसेक्ट से बनाया जाता था। लेकिन आज के अधिकांश ब्रांड्स वेगन या सिंथेटिक पिगमेंट यूज करते हैं।
  4. इमोलिएंट्स और प्रिजर्वेटिव्स: यह लिपस्टिक को लंबे समय तक ताजा और हाइड्रेटेड रखते हैं। उदाहरण – विटामिन E, Shea butter, और Tocopherol।

और पढ़ें - पैठणी साड़ी के लिए 6 पार्टी वियर ब्लाउज डिजाइंस, जो बढ़ा देंगे शोभा

क्या लिपस्टिक में सूअर का खून या फैट होता है?

यह पूरी तरह मिथ है। लिपस्टिक बनाने में सूअर का खून, फैट या कोई जानवर का खून नहीं मिलाया जाता। यह भ्रम शायद इसलिए फैला क्योंकि कुछ पुराने नॉन-वेजन प्रोडक्ट्स में एनिमल फैट (जैसे लार्ड) या कारमाइन कलर (कीड़ों से प्राप्त) यूज होता था। लेकिन अब लगभग सभी ब्रांड्स क्रुएल्टी-फ्री (जानवरों पर टेस्टिंग फ्री) और वेजन लिपस्टिक की ओर बढ़ चुके हैं। सर्टिफाइड वेगन लिपस्टिक ब्रांड्स में Disguise Cosmetics, Daughter Earth, Plum, Forest Essentials, Sugar और Faces Canada हैं।

और पढ़ें - सहेली के संगीत में चुनें विंटर कुर्ता सेट, सादगी से पहनें 6 वेलवेट सूट

कैसे पहचानें आपकी लिपस्टिक वेगन या नहीं?

लेबल पर Cruelty-Free, Vegan, या Not Tested on Animals लिखा होता है। वहीं इनग्रेडिएंट लिस्ट में Carmine, Lard, Glycerin (Animal Source) जैसे शब्द न हों। साथ ही ध्यान से सर्टिफिकेशन PETA Certified या Leaping Bunny लोगो देखें।