Dragon Fruit Grow Tips: बाजार में ड्रैगन फ्रूट्स महंगे दामों पर बिकने वाला फल है। लेकिन आप इसे अपने घर में उगा सकते हैं। यह फल कैक्टस प्रजाति का पौधा है, इसलिए इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Planting Tips: ड्रैगन फ्रूट्स पहले जहां अमीरों का फल माना जाता था, वहीं अब धीरे-धीरे इसके दाम कम होने लगे हैं। बावजूद इसके अभी भी इसी सभी लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। 100 से 150 रुपए के अंदर एक फल आता है। ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिटाया भी कहा जाता है, ना सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस फल को सिर्फ किसान ही नहीं, आप भी अपने घर की बालकनी में उगा सकते हैं। इसे गमले में उगाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं, इस फल को उगाने का तरीका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सही कंटेनर का चुनाव

ड्रैगन फ्रूट कैक्टस फैमिली का पौधा है, इसलिए इसे गहरे और चौड़े कंटेनर की जरूरत होती है। 15-25 इंच का गहरा गमला या कंटेनर चुनिए। इसमें पानी निकासी (Drainage) के लिए नीचे छेद जरूर होना चाहिए।

मिट्टी में डालें इन चीजों को

कंटेनर में मिट्टी भरने के लिए इसे सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है। ड्रैगन फ्रूट को Sandy loam soil सबसे ज्यादा पसंद आती है। मिट्टी के लिए 50 प्रतिशत गार्डन सॉइल, 30 प्रतिशत रेत, 20 प्रतिशत ऑर्गेनिक खाद (जैसे गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट) खाद लें। तीनों को अच्छी तरह मिलाकर गमले में भरें।

पौधा लगाने का तरीका

आप ड्रैगन फ्रूट पौधा कटिंग से या छोटे पौधे से उगा सकते हैं। कटिंग को लगाने से पहले 1–2 दिन छाया में सुखा लें ताकि उसमें नमी संतुलित हो जाए। कंटेनर में मिट्टी भरकर कटिंग या पौधा 2–3 इंच गहराई तक लगाएं। किसी नर्सरी से 10–12 इंच लंबी हेल्दी कटिंग लेकर गमले में लगाएं.

पानी और खाद

ड्रैगन फ्रूट को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। सप्ताह में 2-3 बार ही हल्का पानी दें। मिट्टी को ज्यादा गीला ना करें। हर महीने एक बार ऑर्गेनिक कम्पोस्ट या बोन मील डालना पौधे के लिए अच्छा होता है।

और पढ़ें: बनाओ साग या फिर दाल में डालो...गमले में भर-भर के उगेंगे पालक, मिट्टी में मिलाएं ये चीजें

धूप और सहारा

पौधे को 6-7 घंटे की सीधी धूप जरूर मिलनी चाहिए। यह पौधा बेल की तरह फैलता है इसलिए इसे ऊपर बढ़ने के लिए सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके लिए लकड़ी या लोहे की छड़ी कंटेनर में लगाएं।

कब आएंगे फल

पौधा लगाने के 12-18 महीनों बाद इसमें फूल आना शुरू हो जाते हैं। फूल सफेद और बड़े होते हैं, जिनसे कुछ ही समय में फल विकसित हो जाते हैं। एक बार फल लगने पर यह कई सालों तक लगातार फल देता है।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

ड्रैगन फ्रूड की उत्पत्ति मध्य अमेरिका से मानी जाती है। लेकिन अब यह फल कई देशों में उगने लगा है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। मोटापा कम करता है और स्किन हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें: गमले में ऐसे रोपे धनिया और मेथी, महंगाई में भी निकलेगी टोकरी भर के