Honey Test at home: बाजार में मिलने वाला हर शहद असली नहीं होता। जानिए असली शहद की पहचान करने के आसान घरेलू तरीके — पानी टेस्ट, आग टेस्ट और टेक्सचर से कैसे पहचानें कि शहद शुद्ध है या नकली।

त्वचा की देखभाल से लगाकर इंफेक्शन से लड़ने तक के लिए घरों में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में खांसी को भगाने के लिए शहद अधिक मात्रा में इस्तेमाल होता है। अक्सर बिना जानकारी के लोग मार्केट से नकली शहद खरीद लाते हैं। नकली शहद शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप असली शहद की पहचान आसानी से कर सकती हैं। जनरल ऑफ फूड प्रोटेक्शन में प्रकाशित स्टडी में बात सामने आई है कि शहद में आम चीजें जैसे कि चीनी, गुड़, मेल्ट की हुई कैंडी आदि मिलाई जाती है। आइए जानते हैं कैसे असली शहद की पहचान कर सकते हैं।

शहद को पानी के साथ करें टेस्ट

शहद को टेस्ट करने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गिलास में पानी भर लें और इसके बाद एक चम्मच शहद अब आप पानी में डालें। अगर शहद नीचे जाकर ग्लास की तली में बैठ जाता है, तो यह असली है। नकली शहद आसानी से पानी में घुल जाता है।

और पढ़ें: नारियल जल्दी तोड़ने-फोड़ने के 3 आसान तरीके, सेकंडों में होगा काम

आसानी से जल जाता है असली शहद

आप असली शहद की पहचान उसे जलाकर भी कर सकती हैं। इसके लिए असली शहद में माचिस की तीली लगाएं और अब इस तीली को जलाने का प्रयास करें। अगर माचिस की तीली जल जाती है, तो यह असली शहद है। क्योंकि शहद में नमी नहीं होती। अगर शहद नकली है, तो इसमें मिलावट की गई है। इस कारण से शहद में डुबोने पर यह नहीं जलेगी।

कपास जलाकर भी कर सकती हैं पहचान

अगर आप माचिस की तीली की मदद नहीं लेना चाहते हैं, तो कपास के धागे का इस्तेमाल कर भी असली शहद की पहचान कर सकते हैं। शहद में कपास का धागा भिगोएं और उसे जलाने की कोशिश करें। अगर कपास का धागा तुरंत चल जाता है, तो यह असली शहद है। वहीं नकली शहद होने पर कपास का धागा नहीं जलेगा।

असली शहद होता है क्रिस्टलाइज

असली शहद समय के साथ हल्का जमने लगता है लगता है। अगर शहद जम रहा है, तो ये असली है। वहीं फेक हनी लिक्विड की तरह दिखता है।

और पढ़ें: सर्दियों में रूखेपन का परमानेंट इलाज ! लोशन संग ये 3 तेल स्किन को देंगे नई जान