Janmashtami Radha Krishna Quotes Caption 2026: जन्माष्टमी 2026 पर शेयर करें राधा-कृष्ण के जुड़े खूबसूरत कोट्स, शायरी, मैसेज, कैप्शन, इंस्टाग्राम फेसबुक कैप्शन। यहां पढ़ें दिल छू लेने वाले संदेश।
Janmashtami Radha Krishna Quotes: 4 सितंबर को जन्माष्टमी 2026 का पर्व मनाया जाएगी। इस दिन कृष्ण के जन्मोत्सव मनाने के साथ राधा-कृष्ण को भी यादा किया जाता है। राधा-कृष्ण का प्रेम सिर्फ कहानी नहीं बल्कि विश्वास, समर्पण, आत्मिक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है। राधा के बिना कृष्णा और कान्हा के राधा की कल्पना अधूरी मानी जाती है। अगर आप भी परिवार और अपनों को प्रेम का सही मतलब बताना चाहते हैं तो Radha Krishana Photo के साथ इन कोट्स, शायरी और मैसेज को श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर शेयर कर सकते हैं।
राधा कृष्णा कोट्स इन हिंदी
- राधा कृष्ण का प्रेम वो एहसास है, जिसे शब्दों में नहीं सिर्फ दिल से महसूस किया जा सकता है।
- जहां प्रेम में स्वार्थ नहीं होता वहां राधा कृष्ण की प्रेम की झलक दिखाई देती है।
- कृष्ण के नाम में सुकून है और राधा के नाम में प्रेम की मिठास।
- राधा कृष्ण का रिश्ता हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम पाने से ज्यादा निभाने का नाम है।
- जिस दिल में कृष्ण का नाम बस जाए वहां हर दर्द छोटा लगने लगता है।
- राधा की भक्ति और कृष्ण की मुस्कान दोनों मिलकर प्रेम को खूबसूरत बना देते हैं।
- प्रेम अगर राधा जैसा हो और समर्पण कृष्ण जैसा, रिश्ता हमेशा खास रहता है।
- कृष्ण से जुड़कर मन को शांति मिलती है और राधा से जुड़कर प्रेम का एहसास।
- राधा कृष्ण का प्रेम दूरी में भी करीब रहने का हुनर सिखाता है।
- जहां कृष्ण है, वहां उम्मीद है ,जहां राधा है वहां प्रेम है।
राधा कृष्ण शायरी
- राधा की चाहत में कृष्ण का नाम है, कृष्ण की बंसी में राधा का पैगाम है।
- ना साथ रहने की चाह ना कोई शिकायत, राधा कृष्ण का प्रेम है बस दिल की इबादत।
- कृष्ण की बंसी जब प्रेम की धुन सुनाती है, राधा की याद दिल को और करीब बुलाती है।
- प्रेम वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए, प्रेम तो वो है जो राधा कृष्ण की तरह निभाया जाए।
- राधा के प्रेम में कृष्ण की भक्ति है, कृष्ण के नाम में राधा की शक्ति है।
- मोहब्बत की सबसे खूबसूरत मिसाल है राधा कृष्ण, एक दूसरे से दूर होकर भी दिल के पास है राधा कृष्ण।
ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए कान्हा की 5 आसान और खूबसूरत ड्राइंग आइडिया
जन्माष्टमी के लिए शायरी
- कृष्ण नाम की धुन जो दिल में उतर आए, जिंदगी की हर उलझन खुद पर खुद सुलझ जाए।
- तेरी बंसी की धुन का ऐसा असर है कान्हा, दिल बार-बार बस तेरा नाम ही पुकारता है।
- सांवरे तेरे नाम में ऐसा सुकून पाया है, हर मुश्किल में खुद को तेरे करीब पाया है।
- कृष्ण का नाम होठों पर और दिल में विश्वास हो, फिर जिंदगी में चाहे जितने भी मुश्किल हो मन में आस हो।
- मेरे हर खुशी तुझे है कान्हा, मेरी हर दुआ में बस तेरा नाम है।
ये भी पढ़ें- राधे-राधे बोलकर दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भेजें कृष्ण भक्ति मैसेज
राधा कृष्ण इंस्टाग्राम कैप्शन
इंस्टाग्राम पर राधा कृष्ण की फोटो शेयर करते हुए छोटा और दिल छू लेने वाला कैप्शन पोस्ट को और भी खूबसूरत बना सकता है।
- राधा कृष्ण से प्रेम दिल से दिल तक
- जहां कृष्ण का नाम वही दिलों को आराम
- प्रेम भी तुम, भक्ति भी तुम, मेरे कान्हा
- राधा के कृष्ण और कृष्ण की राधा
- बंसी की धुन और प्रेम की कहानी
- दिलों में राधा, सांसों में कृष्ण
- मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत नाम राधे कृष्णा
- कान्हा की भक्ति में ही मन को सुकून है
- प्रेम की तस्वीर हो तो राधा कृष्ण जैसी
- राधे राधे कहने से मन हल्का हो जाता है
राधा कृष्ण फोटो कैप्शन फेसबुक (Radha Krishna Photo Caption For Facebook)
- राधा कृष्ण का प्रेम हमें बताता है कि सच्चे रिश्ते सिर्फ साथ रहने से नहीं, बल्कि दिल से जुड़े रहने से बनते हैं।
- कृष्ण की मुस्कान में सुकून है, राधे की प्रेम में समर्पण और दोनों के नाम में एक खुबसूरत एहसास।
- कुछ तस्वीर सिर्फ तस्वीर नहीं होती, वे भावनाओं को अपने अंदर समेटे होती हैं। राधा कृष्ण का प्रेम भी ऐसा ही एहसास है।
- जिसे कृष्णा मिल जाए, उसे जीवन में उम्मीद मिल जाती है, और जिसे राधा जैसा प्रेम मिल जाए, उसे समर्पण का अर्थ समझ आता है।
- राधा कृष्ण की जोड़ी प्रेम विश्वास और भक्ति की ऐसी मिसाल है, जिसे हर दिल अपने अंदाज में महसूस करता है।
कृष्ण भक्ति कैप्शन
अगर आपकी पोस्ट पर फोकस प्रेम से ज्यादा कृष्ण भक्ति पर है तो यह टाइटल या कैप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं-
- मेरी हर सांस में कान्हा, मेरी हर दुआ में कान्हा
- कृष्ण नाम ही मेरा सुकून है
- जब कोई साथ नहीं होता, तब कान्हा का नाम साथ होता है
- कर्म करते रहो, बाकी सब कान्हा पर छोड़ दो
- मन शांत चाहिए तो कृष्ण नाम का सहारा लीजिए
- जिसका हाथ कान्हा ने थामा हो उसे डर कैसा
- राधे राधे की नाम में अलग ही मिठास है
- कान्हा पर विश्वास रखो रास्ते खुद बनते जाएंगे
- मेरी आस्था मेरा विश्वास और मेरा सुकून श्री कृष्णा
- कृष्ण भक्ति में डूबा मैन दुनिया की चिंता से दूर हो जाता है
