महाशिवरात्रि एक प्रमुख हिंदू पर्व है। इस दिन भगवान भोले और मां पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। व्रत, अनुष्ठान, मंदिर जाना, जप, ध्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क. महाशिवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे देशभर में बढ़ी भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल भगवान शिव का सबसे बड़ा त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। इस महीने,महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जाने वाली है। इस दिन शिवालय को सजाया जाएगा और विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाकालेश्वर (उज्जैन), केदारनाथ (उत्तराखंड), सोमनाथ (गुजरात),काशी विश्वनाथ (वाराणसी), देवघर (झारखंड) समेत दुनिया भर में मौजूद शिव मंदिर को सजाया जाएगा। शिवलिंग का दुध, दही, शहद और घी से स्नान कराके पवित्र वस्तुओं को उन्हें सर्पित किया जाता है। महाशिवरात्रि पर शिव भक्त के चेहरे पर अलग ही चमक होती है।

Maha shivratri 2024: कैसे मनाई जाती है महाशिवरात्री?

1. महाशिवरात्रि पर कई भक्त कठोर उपवास करते हैं, केवल फल और दूध लेते हैं या पूरे दिन बिना भोजन और पानी के रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि उपवास करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और शरीर और मन शुद्ध होता है।

2. भक्त मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हैं। शिवलिंग को जल, दूध, शहद, घी से स्नान कराया जाता है। इसके बाद बेलपत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं को अर्पित किया जाता है।

3.अभिषेकम समारोह का आयोजन किया जाता है। जहां पर मंदिर का पुजारी शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी और पानी चढ़ाकर स्नान कराते हैं।

भक्तों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और आध्यात्मिक स्वच्छता मिलती है।

4. शिव के कई अनुयायी पूरी रात जागकर प्रार्थना करते हैं। शिव के नामों और भजन गाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूरी रात जागने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और उनकी दिव्य उपस्थिति को महसूस करेंगे।

5.कुछ अनुयायियों भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए हवन करते हैं। अग्निन में अनाज, हर्ब्स और घी से हवन किया जाता है। इन्हें अर्पित करते हुए भगवान शिव को समर्पित वैदिक मंत्रों का जाप किया जाता है।

6.महाशिवरात्रि को योग और ध्यान के लिए भाग्यशाली दिन माना जाता है। आंतरिक शांति और आध्यात्मिक जागृति प्राप्त करने के लिए,भक्त ध्यान के दौरान भगवान शिव के निराकार पहलू पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

7.महाशिवरात्रि पर, भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाकालेशर (उज्जैन), केदारनाथ (उत्तराखंड), सोमनाथ (गुजरात), और काशी विश्वनाथ (वाराणसी),देवघर (झारखंड) समेत फेमस मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं।

8. महाशिवरात्रि कई स्थानों पर भगवान शिव के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भक्ति संगीत और नृत्य प्रदर्शन के साथ मनाई जाती है। ये उत्सव त्योहार के पारंपरिक महत्व का सम्मान करते हुए भगवान शिव के प्रति भक्ति को प्रोत्साहित करते हैं।

9.महाशिवरात्रि करुणा और आध्यात्मिक उत्थान के लिए भी एक पवित्र समय है। भक्त भूखों को खाना खिलाना, दान देना और जरूरतमंदों की मदद करना सहित कई कल्याणकारी काम करते हैं।

और पढ़ें:

Mahashivratri 2024: ‘ज्योतिर्लिंग’ और ‘शिवलिंग’ में क्या अंतर है?

Mahashivratri 2024: जहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, वहां आज भी जल रही अग्नि, तस्वीरों में देखिए वो जगह