Backflow Incense Stand DIY: ट्रेंडी बैकफ्लो धूपबत्ती होल्डर घर पर मौजूद सामानों से आसानी से बनाएं। जानिए बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड बनाने के आसान DIY तरीके। क्ले, थर्मोकोल, कलर पेंट और प्लास्टिक बोतल का उपयोग कर आकर्षक डिजाइन बनाएं। जो बाजार के महंगे होल्डर्स से भी ज्यादा शानदार, क्रिएटिव और डिजाइन लगेंगे।

DIY Backflow Incense Craft: इनदिनों बैकफ्लो धूपबत्ती ट्रेंड में है। घर का मंदिर हो या डाइनिंग रूम, पूरे घर में सुगंधित आरोमा धूप बत्ती जलाने का यह तरीका खूब पॉपुलर हो रहा है। यह घर में सुगंध के साथ सकारात्मकता फैलाता है, जिससे घर का माहौल शांत और सुकून वाला बन जाता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के डिजाइन शेप के बैकफ्लो धूपबत्ती 200-300 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक में मिल रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं शानदार बैकफ्लो धूपबत्ती बनाने का DIY आसान तरीका। इसे आप घर में मौजूद सामानों की मदद से बहुत ही कम खर्च में आसानी से बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वॉटरफॉल बैकफ्लो धूपबत्ती होल्डर DIY (Waterfall Backflow Incense DIY)

DIY बैकफ्लो धूपबत्ती (DIY Backflow Incense) बनाने के लिए सबसे पहले थर्मोकोल को ऊपर इमेज में दिए गए शेप में कट कर लें। अब क्ले की मदद से पूरी शेप को अच्छी तरह से कवर करें। क्ले से ही एक मिनी मटकी, दो दीया और एक जग शेप बनाएं और इमेज में दिख रहे अनुसार फिक्स करें। सुखने से पहले की जग के ऊपर होल बना लें। अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार पूरे शेप में डिटेलिंग करें और शाइनी ब्राउन और गोल्डन पेंट से कलर करें। अब जग के ऊपरी होल पर धूपबत्ती रखें। आपका DIY बैकफ्लो धूपबत्ती तैयार है।

स्नेक बैकफ्लो धूप होल्डर DIY (Snake Backflow Incense Holder DIY)

DIY स्नेक धूप बैकफ्लो (DIY Snake Incense Backflow) बनाने के लिए सबसे पहले छोटे कोल्डड्रिंक की एक ट्रांसपैरेंट प्लास्टिक बॉटल लें। अब उसे नीचे से इमेज में दिख रहे अनुसार ऊपर से एक लंबी पट्टी के शेप में काटते हुए नीचे से राउंड शेप में कट करें। अब ऊपर के शेप को एल्युमिनियम फॉइल से स्नेक के फन का शेप दें। नीचे के राउंड पोर्सन को क्ले की मदद से कवर करें, एंड में लिपटे हुए पूंछ के जैसा एकशेप दें। फन वाले पार्ट को भी क्ले से भरें। अब क्ले पर स्टिक की मदद से स्नेक का बॉडी डिजाइन, आंख बनाएं। फन के ऊपर सुखने से पहले ही एक छेद कर लें। जब क्ले अच्छी तरह से सुख जाए, तो ब्राउन-क्रीम पेंट से कलर कर दें। अब फन के ऊपर धूप बत्ती रख कर जलाएं। आपका DIY स्नेक धूप बैकफ्लो तैयार है।