- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Foot Floral Mehndi: पैरों में सजाएं फूलों की बहार, वट पूजा में लगाएं खूबसूरत 5 फुट मेहंदी
Foot Floral Mehndi: पैरों में सजाएं फूलों की बहार, वट पूजा में लगाएं खूबसूरत 5 फुट मेहंदी
Lotus Mehndi for Foot: वट सावित्री के दौरान पैरों में मेहंदी लगाना सिर्फ सजने संवरने के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक और पारंपरिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। इसलिए अगर आप वट सावित्री पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन चुन सकती हैं।

वट सावित्री मेहंदी डिजाइन
मेहंदी को भारतीय परंपरा में सुहाग, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सुहागन महिलाएं जब वट सावित्री पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, तो अपने पैरों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। खासकर इस तरह की फूलों वाली डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। आप मेहंदी के कोन से पैरों के बीच में लोटस फ्लावर बनाएं, उंगलियों को फिल करें और सिंपल मेहंदी डिजाइन से अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।
और पढे़ं- Vat Savitri Braid Hairdo: भरी गर्मी में भी फुल टशन, वट पूजा पर बनाएं 6 ब्रेड हेयरस्टाइल

राउंड सर्किल मेहंदी
पैरों पर राउंड शेप मेहंदी भी बहुत खूबसूरत लगती है। आप पैरों के बीच में राउंड सर्किल बनाकर उसे फिल करें। बीच में एक लोटस फ्लावर बनाएं और उसके आजू-बाजू मेहंदी की डिटेलिंग करें। क्रिस-क्रॉस पैटर्न में ऊपर भी लोटस डिजाइन बनाएं और सामने की उंगलियों में भी इसी तरह का डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को पूरा करें।
बेल डिजाइन मेहंदी
पैरों पर लंबी बेल डिजाइन मेहंदी भी बेहद सुंदर लगती है। आप पैरों की उंगलियों को पहले फिल करें और ऊपर से नीचे तक दो से तीन कमल के फूल बनाकर बेलनुमा डिजाइन क्रिएट करें।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
पैरों पर मंडला आर्ट मेहंदी भी बहुत आकर्षक लगती है। राउंड शेप में फ्लोरल डिजाइन बनाकर उसके आसपास मेहंदी के कोन से मंडला आर्ट तैयार करें। उंगलियों पर भी इसी तरह की डिजाइनिंग करके मेहंदी लुक को और सुंदर बनाया जा सकता है।
फ्लावर लीफ मेहंदी डिजाइन
पैरों पर फूल और पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लगती है। आप एंकल पर बैंड स्टाइल डिजाइन बनाएं, बीच में राउंड शेप फ्लावर और कुछ पत्तियों की डिटेलिंग करें। उंगलियों पर भी इसी तरह की डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को कंप्लीट करें।
बैक फुट मेहंदी
आजकल पैरों के पीछे यानी बैक फुट पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। यह मेहंदी पैरों को ठंडक देती है और बेहद खूबसूरत भी लगती है। आप क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाकर बीच में बड़ा सा फूल तैयार करें और उसके आसपास पत्तियों की डिजाइनिंग करके मेहंदी लुक को पूरा करें।