Vat Savitri 2026 Hairstyle Trend: वट सावित्री पूजा पर साड़ी, लहंगा या सूट के साथ ट्राई करें स्टाइलिश ब्रेड हेयरस्टाइल। कुंदन चेन ब्रेड, से क्लासिक ब्रेड तक यहां देखें 2026 के ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक। 

सुहागिन महिलाओं का खास त्यौहार वट सावित्री व्रत 16 मई को मनाया जाएगा। बाजार सज चुकी हैं और महिलाओं की तैयारियां जारी हैं। उपवास के साथ मई की गर्मी में सोलह श्रृंगार करना आसान नहीं होता। आप भी हर बार लहंगा-साड़ी के साथ खुले बालों की हेयरस्टाइल बनाती हैं और पसीना परेशान कर देता है तो इस बार आराम चुनते हुए ब्रेड हेयरस्टाइल (stylish braid hairstyles) देखें, जो आपके हर अटायर को इन्हेंस करने के साथ कमाल की खूबसूरती देंगी। 

कुंदन चेन ब्रेड हेयरस्टाइल

यह हेयरडो उन महिलाओं के लिए हैं, जिनके बाल लंबे होने के साथ वॉल्यूमिनियस है। इसमें फ्रेंच चोटी बनाते हुए कुंदन चेन का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप पूजा के दौरान सिल्क या बनारसी साड़ी (silk banarasi saree) पहनने की सोच रही हैं तो इसे चुन सकती हैं। यह बालों को ग्रैंड और मैजेस्टिक बनाते हुए स्टेटमेंट पीस लुक देगी।

लेस ब्रेडेड हेयर

बाल लंबे हो या फिर छोटे यह हेयरस्टाइल क्लीन और रास्टिक लुक देती है। इसे बनाने के लिए बालों को पीछे की तरफ खींचते हुए चौड़ी लेस लें और चोटी बनाते वक्त उसे भी मोड़ते जाएं। आप ईयरचेन इयररिंग (Ear Chain Earrings) और शीशपट्टी संग लुक कंप्लीट करें। 

ये भी पढ़ें- Moon Earrings Price: वट सावित्री पूजा का निखार, मून इयररिंग्स संग करें सोलह श्रृंगार

लूस ब्रेड विद हेयर एक्सेसरीज

मीडियम लेंथ हेयर के लिए यह स्टाइल बहुत ही आर्टिस्टिक और ड्रीमी है। इसमें चोटी को ट्विस्टेड पैटर्न पर बनाते हए चांदबाली ऑर्नेट का इस्तेमाल किया है। ये हर अटायर पर बहुत ही वाइब्रेंट-फ्रेश लगता है। इस हेयरडो क मिनिमल साड़ी-लहंगा को हैवी और बैलेंस लुक देने के लिए चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Earrings Price: मदर्स डे पर गिफ्ट करें हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स के 5 डिजाइन

मेसी ब्रेडेड चोटी लुक

बाल छोटे या फिर बाउंसी नहीं है तो स्टाइल के साथ फैशन का तड़का लगाते हुए आप Messy Braid ट्राई कर सकती हैं। इसमें बालों को ऊपर से लूज लुक देते हुए वेवी टेक्सचर्ड दिया है। साथ में क्रिस-क्रॉस हेयर एक्सेसरी ट्रेंडी-स्लीक फिनिश दे रही है। यह शरारा सूट, प्लेन साड़ी और हैवी लहंगा सभी के साथ कमाल लगती है।

रैप्ड बबल पोनीटेल ब्रेड

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि पतले बालों में ओपन हेयर स्टाइल ज्यादा अच्छा लगती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप वट पूजा के लिए मॉडर्न रैप्ड बबल ब्रेड स्टाइल चुनें। इसमें पतली सी चोटी में हैवी दिखाने के लिए शेल, गोल्ड क्वाइन एक्सेसरी का यूज हुआ है जो बोहो चिक लुक देती है।

क्लासिक डैंगलर ब्रेड

फ्रेंच चोटी से इंस्पायर्ड ये चोटी एथनिक वियर के साथ बहुत ही क्लीनऔर सोफिस्टिकेटेड लगती है। आप बालों को थोड़ी बाउंसी बनाते हुए चोटी बना लें। सजाने के लिए चांदबाली स्टाइल हेयर क्लिप्स या south Indian hair accessories लगाएं।