Moss Cleaning Solution: बरसात में आंगन, छत और बालकनी पर जम गई है हरी काई? जानिए सिरका, बेकिंग सोडा और आसान सफाई के ऐसे घरेलू तरीके, जिनसे फर्श की काई और गंदगी आसानी से हटाई जा सकती है और जगह फिर से साफ नजर आएगी।

Moss Removal Hack: बरसात के मौसम में नमी और पानी जमा होने से आंगन, छत और बालकनी की फर्श पर हरी काई जमना आम बात है। इससे जगह गंदी दिखने के साथ फिसलन भी बढ़ सकती है और घर पर बच्चे हैं तो फिसलकर गिरने का खतरा हो सकता है। अगर आप भी काई साफ करने का आसान और असरदार तरीका खोज रहे हैं, तो ये तरीका काम आ सकते हैं।

सबसे पहले काई को सूखा हटाएं

काई साफ करने से पहले फर्श को कुछ देर सूखने दें। इसके बाद कड़े ब्रिसल वाली झाड़ू या ब्रश से जमी हुई काई को अच्छी तरह रगड़कर हटाएं। कोनों और दीवार से सटे हिस्सों पर खास ध्यान दें, क्योंकि यहां नमी ज्यादा समय तक बनी रहती है।

सफेद सिरका और पानी का घोल

काई वाली सतह पर सफेद सिरका और पानी का घोल यूज किया जा सकता है। दोनों को लगभग बराबर मात्रा में मिलाकर काई वाली सतह पर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें और साफ पानी से फर्श धो दें।

बेकिंग सोडा से करें सफाई

हल्की काई के लिए बेकिंग सोडा भी उपयोगी हो सकता है। प्रभावित जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट जैसा बना लें। इसे कुछ समय बाद ब्रश से रगड़ें। सफाई के बाद सतह को पानी से धोकर पूरी तरह सूखने दें।

इसे भी पढ़ें- Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका

प्रेशर से पानी डालकर हटाएं गंदगी

काई की मोटी परत जमा हो गई है तो पानी के तेज प्रेशर से ढीली काई और मिट्टी साफ कर सकते हैं। इसके बाद ब्रश से बची हुई परत साफ करें। ध्यान रखें कि पानी का बहाव घर की दीवारों या बिजली के उपकरणों की तरफ न जाए।

दोबारा काई जमने से ऐसे बचाएं

सफाई के बाद आंगन, छत और बालकनी में पानी जमा न होने दें। नालियों और ड्रेनेज की रोजाना सफाई करें। जहां संभव हो, जमीन को सूखा रखें और धूप आने पर दरवाजे या खिड़कियां खोल दें। रोजाना सफाई से काई दोबारा जल्दी जमने की समस्या कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Rainy Season Pest Control: मानसून में कीड़ों का घर बन जाता है किचन! चींटी-कॉकरोच को दूर रखेंगे ये 4 सिंपल हैक्स