- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- अनंत और राधिका के लिए नीता अंबानी का बेशुमार प्यार, कांचीपुरम साड़ी में था उनके लिए खास मैसेज
अनंत और राधिका के लिए नीता अंबानी का बेशुमार प्यार, कांचीपुरम साड़ी में था उनके लिए खास मैसेज
अनंत-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बेटे के फंक्शन में नीता अंबानी की पहनी हर साड़ी खास थी। लेकिन रिलायंस फैमिली के लिए दी गई पार्टी में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी उसपर एक स्पेशल मैसेज लिखा था।

जामनगर में रिलायंस कर्मचारियों के लिए एक भव्य डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरी अंबानी फैमिली शामिल हुई थी। इस मौके पर नीता अंबानी ने कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। साड़ी में उनके भारतीय विरासत और शिल्प कौशल के प्रति उनका गहरा प्रेम बयां हो रहा था।

मुकेश अंबानी की पत्नी ने कोई ऐसी-वैसी साड़ी नहीं पहनी थी। यह स्वदेश डिजाइन साड़ी थी जिसे कुशल कारीगरों ने बहुत ही सावधानी से बनाया था। काफी बारिक काम इसपर किया गया था। इसे बनाने में कई महीने लगे। साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर पर छपा ना था। जिसमें नीता का अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए बेशुमार प्यार छुपा था।
साड़ी के बॉर्डर पर अनंत और राधिका मर्चेंट के नाम का पहला अक्षर लिखा गया था। इसके साथ ऊं डिजाइन किया गया था। इससे समझ सकते हैं कि नीता अंबानी किस कदर अपने बच्चों से प्यार करती हैं। बेटे के साथ-साथ बहू को भी अपनी बेटी ही मानती हैं।
नीता अंबानी की यह साड़ी 102 क्लासिकल पैटर्न को जोड़कर बनाया गया था। यह भारतीय संस्कृति की समृद्ध टेपेस्ट्री सिंबल है। बेहतरीन साड़ी के साथ उन्होंने हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना था। उन्होंने काफी खूबसूरत मेकअप भी किया था। स्मोकी आइज, न्यूड लिप के साथ लाल बिंदी लगाया था।
पोल्का हीरे का हार, मैचिंग झुमके, हीरे का कड़ा और अंगूठियों से सजी नीता अंबानी का पहनावा रॉयल था। बता दें कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में नीता अंबानी की हर साड़ी की कीमत लाखों में थी, जिसे हाथों से बनाया गया।
और पढ़ें:
विदेश भ्रमण पर है निकलना, तो बैग में पैक करें Munmun Dutta सी 10 ड्रेस
65 लाख का बैग, 13 लाख की ड्रेस, अंबानी की बड़ी बहू का गजब है रुआब
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.