Nita ambani floral saree: नीता अंबानी इन दिनों अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। हाल ही में वो विकास खन्ना के रेस्टोरेंट 'Bungalow'में पहुंची। मुकेश अंबानी की पत्नी ने इसके लिए फ्लोरल साड़ी पहनी थीं।

Nita ambani floral saree: इंडियन एथनिक ड्रेस को लेकर नीता अंबानी का लगाव किसी से छुपा नहीं हैं। अपनी हर पारंपरिक झलक में वे एक नया स्टाइल स्टेटमेंट पेश करती हैं। न्यूयॉर्क दौरे में उन्होंने जो साड़ी पहनी, वह उनकी इसी पसंद का खूबसूरत एग्जापल थी। शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट 'Bungalow' में वो पहुंची। जहां के लिए उन्होंने ऑफ-व्हाइट ऑर्गेन्ज़ा साड़ी चुनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 मई को मशहूर शेफ विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे नीता अंबानी को अपनी एक खास क्यूलिनरी क्रिएशन दिखाते नजर आए। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट 'Bungalow' में NMACC इंडिया वीकेंड के विज़न के साथ पहुंची थीं। ऑर्गेंजा साड़ी में वो बहुत ही हसीन नजर आ रही थीं।

व्हाइट साड़ी की डिटेलिंग और ब्लाउज की बनावट

नीता के ऑफ व्हाइट ऑर्गेन्जा साड़ी में फूलों, पत्तियों और तितलियों की कलरफुल प्रिंट थे। साड़ी का लाल पट्टी बॉर्डर इसे और भी खास बना रहा था। इसके साथ उन्होंने बारीक कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। राउंड नेक ब्लाउज में हाफ स्लीव्स को जोड़ा गया था। ब्लाउज पर लेस बॉर्डर और फ्लोरल थ्रेड वर्क था। क्रॉप्ड लेंथ और परफेक्ट फिटिंग थी।

नीता अंबानी का मेकअप और ज्वेलरी लुक

नीता अंबानी ने इस लुक को कुंदन और गोल्ड जूलरी से कंप्लीट किया। जिसमें शानदार झुमके, एक गोल्डन ब्रेसलेट और एक बड़ा डायमंड रिंग शामिल था। इसके साथ उन्होंने मिनिमल लेकिन ग्लैमरस मेकअप किया था। उन्होंने साइड पार्टेड वेवी हेयर रखा था।न्यूड गोल्डन आईशैडो, मोटा काजल और ब्लैक आईलाइनर के साथ फ्लश्ड चीक्स और हाईलाइटेड स्किन रखा था।ग्लॉसी मौव पिंक लिपस्टिक और एक लाल बिंदी ने लुक को परंपरा से जोड़े रखा।

View post on Instagram

NMACC इंडिया वीकेंड की झलक

बता दें कि नीता अंबानी इन दिनों न्यूयॉर्क में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओर से आयोजित इंडियन वीकेंड की तैयारी के लिए आ जा रही हैं। इवेंट 12 से 14 सितंबर के बीच न्यूयॉर्क के Lincoln Centre में आयोजित होगा।