Raksha Bandhan Photo Poses: रक्षाबंधन पर भाई-बहन की यादगार तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं? यहां देखें 6 आसान और खूबसूरत राखी पोज, जिनसे आपकी राखी फोटो दिखेगी सबसे खास और इंस्टाग्राम फ्रेंडली।
Raksha Bandhan Photos Poses: देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगर आपने भी बढ़िया सा आउटफिट पहना है तो फोटो खींचना भी बनता है। लेकिन पोज को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान मत हों, यहां देखें ब्रदर-सिस्टर फोटो क्लिक आइडियाज, जिन्हें आप भी चुन सकती हैं।
1 ) गिफ्ट एक्सचेंज पोज
यह सबसे आसान और क्यूट पोज है। इसमें भाई हाथ में गिफ्ट बॉक्स पकड़े हुए हैं और बहन कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही है। यह बहुत नेचुरल फोटो है जो रक्षाबंधन 2026 पर आपकी बॉन्डिंग को दर्शाएगा। आप भी ऐसा ही कुछ शॉट ले सकते हैं। इस फोटो में बॉन्डिंग के साथ राखी की खुशी भी साफ नजर आएगी।
2) राखी कैंडिंड पोज
ज्यादा पोज देने की बजाय आप भाई की कलाई राखी बांधते हुए भी फोटो खींच सकती हैं। यह बहुत ट्रेडिशनल और इमोश्नल पोज है, जिसे हर कोई आसानी से कर सकता है। इस दौरान फेस पर हल्की स्माइल करें और कैमरे का एंगल साइड करें। यह Raksha Bandhan की रस्म को कैमरे में कैद करने का खूबसूरत तरीका है।
3) ब्रो स्वैग पोज
भाई छोटा है तो आप सिबलिंग बॉन्ड दिखाते हुए ब्रो स्वैग पोज ट्राई करें। यह फनी स्टाइल फ्रेम क्रिएट करता है। कैमरे की तरफ देखते हुए ब्रदर संग अलग-अलग स्टाइल में पोज दें। इस तरह की तस्वीरें ट्रेडिशनल पोज से हटकर फन-इंस्ट्रागाम फ्रेंडली लगेंगी।

4) रक्षाबंधन थाली क्लोजअप पोज
भाई को राखी बांधने से पहले तिलक और आरती की जाती है। इसे भी आप फोटो का खूबसूरत हिस्सा बना सकती है। क्लोजअप शॉट में थाली, राखी, दोनों के हाथों के फ्रेम को शामिल किया जा सकता है। यह 100% नेचुरल और Happy Raksha Bandhan वाइब देता है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं आलता मेहंदी, राखी का शगुन 7 डिजाइन बनाएं खास
5) बॉन्डिंग बैक पोज
अगर आप कुछ यूनिक और इमोश्नल फोटो चाहती हैं तो बैक पोज को ट्राई करें। भाई-बहन कैमरे की तरफ पीठ करके साथ बैंठे और भाई बहन के कंधे पर हाथ रखें। आप घर के लिविंग रूम या हॉल पर ऐसी तस्वीर खींच सकते हैं। यह पोज फेस से ज्यादा बॉडी लैंगवेज पर फोकस करता है।
ये भी पढ़ें- सिंपल से भरी हथेली तक रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिजाइन
6) मिठाई खिलाने वाला पोज
रक्षाबंधन पर मिठाई खिलाते हुए आसानी से फोटो क्लिक की जा सकती है। बहन भाई को लड्डू या पसंदीदा मिठाई करें और भाई कैमेर की ओर देखें या फिर मजाक करते हुए मिठाई खाने की कोशिश करें। यह कैंडिंड एक्सप्रेशन वाली इमेज ज्यादा नेचुरल लगती है।
फोटो खींचते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- Rakhi Photos के लिए पोज नहीं लाइटिंग भी मायने रखती हैं
- फोटो नेचुरल सनलाइट या फिर कमरे की रोशनी में लें
- बैकग्राउंड सिंपल और नॉर्मल रखें
- एक पोज में 3-4 फोटो खीचें ताकि ब्लर की समस्या न हो
- ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हैं तो राखी-पूजा थाली फ्रेम शामिल करें
